मसाला पैकेट के बीच में रखी प्रतिबंधित दवा जब्त

चेन्नई। सीमा शुल्क अधिकारियों ने दवा की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सीमा शुल्क आयुक्त राजन चौधरी ने बताया कि यह पार्सल तेनी (तमिलनाडु) के एक व्यक्ति के नाम पर बुक किया गया था। यह आस्ट्रेलिया पहुंचाना था। जांच करने पर पता चला कि चेन्नई के सतीक (37) जो इसका मास्टरमाइंड था। उसने आस्ट्रेलिया के एक खरीदार से 3 किलो का आर्डर हासिल किया। उसने यह पावडर बेंगलुरु की एक फर्म से खरीदा। उसने अपने तंजावुर के पार्टनर से मसाल पावडर के बीच यह पावडर रखने के लिए कहा। इसे आस्ट्रेलिया भेजना था। उसके पार्टनर ने चेन्नई के एक खान (30) की मदद ली। पुदुकोट्टै का एंटोनी (41) डिलीवरी देने के लिए आया था। तेनी के अपने एक मित्र के नाम से चेन्नई की एक फर्म से यह बुक कराया। इसमें आधार कार्ड का दुरुपयोग करके बुक करवाया गया। इस तस्करी में लिप्त चारों को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है। गौरतलब है कि इन्टेलीजेन्स विभाग की सूचना पर चेन्नई सीमा शुल्क अधिकारियों ने एयर कूरियर टर्मिनल पर एक पार्सल को संदिग्ध पाया। पार्सल में पावडर बताया गया था। जब इसकी तलाशी ली गई तो इसमें 50 व 100 ग्राम के मसाला पैकेट्स मिले। जो ग्रोसरी आइटम के बीच रखे हुए थे। इसके साथ ही मिर्ची पावडर व सांभर पावडर भी मिले। इन्हें खोला तो इनके अंदर एक प्लास्टिक पाउच और मिला। मसालों के पावडर के पैकेट में 37 प्लास्टक पाउच मिले। इनमें स्यूडोफेड्रिन दवाएं मिली जो प्रतिबंधित है। करीब तीन किलो वजन की इन दवाओं क कीमत 30 लाख रुपए बताई गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत इनकी जब्ती की गई।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 12 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली