कटक में ढ़ाई लाख की नकली दवा बरामद

कटक : इन दिनों ओड़िशा के कटक में नकली दवाईयों का कारोबार खूब धड़ल्ले से चल रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर से शहर में नकली दवाईयां बरामद की गई है। ड्रग कंट्रोलर विभाग ने ओ-2 की नकली दवाई बरामद की है, जिसे ठीक उसी तरीके से नामी कंपनियों की दवाई को कागज के बक्से में पैकिंग कर मार्केट में बेचा जा रहा था।

ढाई लाख रुपए की ओ-2 नकली दवाइयां बरामद (कटक)

राज्य ड्रग कंट्रोलर को बाजार में बेची जा रही ओ-2 की नकली दवाईयों के बारें में शिकायत मिली थी। इस शिकायत के आधार पर टीम ने छानबीन शुरु की। इसे लेकर गठित स्पेशल टास्क फोर्स की ओर से कटक चौधरी बाजार में मौजूद श्री डिस्ट्रीब्यूटर के यहां छापेमारी की गई, जहां से ढाई लाख रुपए की ओ-2 नकली दवाइयां बरामद की गई हैं। छापेमारी में संचालक के मालिक विजय अग्रवाल को गिरफ्तार कर  पुरीघाट थाना पुलिस को सौंपा गया है। जांच में सामने आया कि विजय अग्रवाल ने दवा संस्थान पत्नी के नाम पर खोला हुआ है।

बिहार में खुलेंगे 10 हजार मेडिकल कॉलेज

https://medicarenews.in/news/35785

दूसरे राज्यों से नकली दवाईयां खरीदता था 

जांच में खुलासा हुआ है कि  दवाओं का उपयोग पेट की बीमारी के इलाज के लिए किया गया था।  वितरक कथित तौर पर अन्य राज्यों से नकली दवाएं खरीदता था और उन्हें शहर में बेचता था। इस नकली ओ-2 दवाई के नमूना को इकट्ठा कर टेस्टिंग के लिए लेबोरेटरी को भेजा गया है। इससे पहले शहर में बीपी की नकली दवा ‘टेल्मा 40’ और टेल्मा एएम जब्त की गई थी। बाद में, कथित तौर पर कटक में वितरकों को नकली उच्च रक्तचाप की दवाओं की आपूर्ति करने में शामिल दो आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया गया था। नकली दवा बिक्री का मामला उड़ीसा उच्च न्यायालय में भी पहुंचा था, जिसमें एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई थी, जिसमें मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की गई थी।

 

 

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन