कफ कोल्ड छू भी नहीं पाएगा, जरा आजमाकर देखिए ये मजेदार योगासन

आसान योगासन

ऐसा नहीं है कि कफ और कोल्ड की समस्या केवल दवाइयां खाकर दूर की जा सकती है। या उसके लिए आपको तासीर में एक के बाद एक बेहद गर्म चीज खानी पड़ें। जो आपकी सर्दी और कोल्ड को दूर कर सकती हैं लेकिन कई बार पेट में एसिडिटी और कब्ज की समस्या की वजह भी बन सकती हैं। इसलिए यहां जानिए चंद मिनटों में किए जाने वाले बेहद आसान तीन योगासनों के बारे में। जिनके जरिए आप अपनी इंम्यूनिटी बढ़ाकर कफ और कोल्ड को खुद से दूर रख सकते हैं। साथ ही अगर ये दिक्कत आपको हो गई है तो इसे बहुत जल्दी ठीक भी कर सकते हैं।
इन आसान योगासनों के बारे में एक और खास बात यह है कि ये योगासन साइनस जैसी गंभीर समस्या को भी दूर कर सकते हैं। तो देर किस बात की, उठाइए योगा मैट्रेस और तैयार हो जाइए कफ और कोल्ड से दो-दो हाथ करने के लिए…

विपरिता करणी आसान यानी लेग-अप द वॉल-पोज

NBT

लेग-अप द वॉल-पोज

ये आसन आपको बहुत पसंद आनेवाला है। क्योंकि इसमें बिना किसी खास एफर्ट के आपको बेहद खास फायदे होनेवाले हैं। तो आसन को करने के लिए सबसे पहले अपने पैर दीवार के सहारे ऊपर की तरफ एकदम स्ट्रेट कर लें। अपने हिप्स एरिया को दीवार से सटाने का प्रयास करें। अब अपने हाथ रिलैक्सिंग पोजिशन में सिर के दोनों तरफ रखकर लेट जाएं… है ना मजेदार? यह आसन आपके ब्लड फ्लो को हेड के तरफ इंप्रूव करता है। तनाव दूर करने में मददगार है क्योंकि इसे करने से दिमाग को शांति मिलती है। इसे करने से कमर दर्द और सिर दर्द में आराम मिलता है।

अब करेंगे सेतूबंधासन यानी ब्रिज पोज

NBT

ब्रिज पोज

सेतूबंधासन करने के लिए आप पीठ के बल सीधे लेट जाएं। अब अपनी चेस्ट,नेक और स्पाइन को ऊपर की तरफ स्ट्रेच करें और ब्रिज यानी पुल की तरह पोश्चर बनाने का प्रयास करें। अगर एक बार में पूरा पोज ना बना पाएं तो अपने साथ जबरदस्ती ना करें। रोज प्रैक्टिस करने पर आप जल्दी ही यह आसन करने में एक्सपर्ट हो जाएंगे। यह आसन कफ और कोल्ड को दूर करने के साथ ही अस्थमा और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

हस्तपादासन यानी स्टैंडिंग फॉर्वर्ड बैंड पोज

NBT

स्टैंडिंग फॉर्वर्ड बैंड पोज

स्टैंडिंग फॉर्वर्ड बैंड पोज को करने के लिए आप पैरों के बीच कुछ दूरी बनाकर रिलैक्स पॉजिशन में खड़े हो जाएं। अब अपने हाथों को ऊपर की तरफ ले जाते हुए शरीर को स्ट्रेच करें। फिर सांस छोड़ते हुए आगे की तरफ झुकें और अपनी हथेलियों को पैरों के बराबर में जमीन पर फ्लैट करके रख लें। इस स्थिति में जितनी देर भी आप खड़े रह सकते हैं रहें और फिर सांस भरते हुई ऊपर की तरफ सीधे हो जाएं। इस प्रक्रिया को आप एक बार में 3 से 4 बार दोहरा सकते हैं। यह साइनस दूर करने के साथ ही नर्वस सिस्टम को भी ठीक करता है।

मृत्स्यासन यानी

NBT

फिश पोज

इसके लिए आपको पीठ के बल सीधे लेटना है। फिर चेस्ट और नेक को ऊपर की तरफ खींचे। सीने का बल हाथ की कोहनियों पर टिकाते हुए हाथ के पंजो को हिल्स के नीचे दबा लें। यह आपके गले, कंधे, सिर और स्वांस नली को ठीक रखने का काम करता है। साथ ही जल्दी से गले से संबंधित रोग आपको अपना शिकार नहीं बना पाते हैं। इस पोज को आप एक बार में 3 से 4 बार से अधिक ना करें। इसकी प्रैक्टिस करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपको नेक में दिक्कत ना हो जाए। पहले थोड़ी-थोड़ी देर के लिए इसकी प्रैक्टिस करें और मसल्स जब इसके लिए तैयार हो जाएं तभी इसके सेट्स करना शुरू करें।

  • Related Posts

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

    बिना पर्चे एंटीबायोटिक नहीं देंगे: तमिलनाडु के फार्मासिस्टों ने ली पांच सूत्री शपथ

    तमिलनाडु के 1,200 से ज्यादा फार्मासिस्टों ने बिना पर्चे एंटीबायोटिक न देने और नशामुक्त राज्य बनाने की शपथ ली।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 7 views
    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 9 views
    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 7 views
    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 8 views
    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 11 views
    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 18 views
    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट