मोटापे से जूझ रहे लोगों को हो सकती हैं हेल्थ संबंधी ये समस्याएं

नई दिल्लीः डब्ल्यूएचओ के अनुसार, 2016 में, 5 से 19 साल के 340 मिलियन से अधिक बच्चे और किशोर मोटापे के शिकार थे. मोटापा यानि अत्यधिक वसा का संचय, जो स्वास्थ्य के लिए जोखिम बढ़ाता है. मोटापा बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) द्वारा मापा जाता है. 30 या उससे अधिक के बीएमआई वाले व्यक्ति को मोटापे से ग्रस्त माना जाता है.

बहुत अधिक कैलोरी का सेवन करना, गतिहीन जीवन शैली, पर्याप्त नींद न लेना, आनुवांशिकी आदि मोटापे के कुछ प्रमुख कारण हैं. डिप्रेशन, निष्क्रियता, उम्र, मेडिकल समस्याएं, धूम्रपान, नींद न आना आदि कुछ कारक संभावित रूप से आपके मोटे होने का खतरा बढ़ा सकते हैं. यदि आप अपना मोटापा कम करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से व्यायाम करें, एक स्वस्थ आहार योजना का पालन करें, लगातार अपने वजन पर नज़र. चलिए जानते हैं मोटापे के कारण कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं.

टाइप 2 डायबिटीज: फैट सेल्स प्रो-इंफ्लेमेटरी केमिकल्स छोड़ते हैं जो शरीर को इंसुलिन के प्रति कम संवेदनशील बनाते हैं, जिससे टाइप 2 डायबिटीज होती है.

उच्च रक्तचाप: अतिरिक्त वसा धमनियों में जमा हो सकती है, जिससे शरीर में रक्त का प्रवाह सीमित हो जाता है. यह हृदय पर तेजी से पंप करने के लिए दबाव डाल सकता है. इसके परिणामस्वरूप उच्च रक्तचाप हो सकता है.

कैंसर: शरीर में वसा का अधिक मात्रा में होना मांसपेशियों में सूजन का कारण बनता है, जो कैंसर के संभावित कारणों में से एक है.

स्ट्रोक: मोटापा शरीर में सूजन पैदा कर सकता है, जिससे खराब रक्त प्रवाह की संभावना होती है. इसके अलावा, यह आपके मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह की आपूर्ति करने वाली धमनी में रुकावट पैदा कर सकता है, जिससे स्ट्रोक हो सकता है.

स्लीप एपनिया: छाती में जमा अतिरिक्त वसा फेफड़ों को दबा सकती है और प्रतिबंधित श्वास का कारण बन सकती है, जो कि स्लीप एपनिया के पीछे का कारण है.

  • Related Posts

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

    बिना पर्चे एंटीबायोटिक नहीं देंगे: तमिलनाडु के फार्मासिस्टों ने ली पांच सूत्री शपथ

    तमिलनाडु के 1,200 से ज्यादा फार्मासिस्टों ने बिना पर्चे एंटीबायोटिक न देने और नशामुक्त राज्य बनाने की शपथ ली।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 7 views
    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 9 views
    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 7 views
    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 8 views
    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 11 views
    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 18 views
    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट