कफ सिरप की तस्करी का भंडाफोड़, गिरोह से जुड़े दो तस्कर गिरफ्तार

सोनीपत। कफ सिरप की तस्करी का मामला पकड़ में आया है। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर गांव बढ़मलिक के पास नशे में इस्तेमाल होने वाली 76.80 लाख रुपये की प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप पकड़ी है। पुलिस ने इस मामले में मूलरूप से झज्जर के गांव गोच्छी निवासी जितेंद्र व बेरी निवासी सुधीर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी फिलहाल रोहतक की जनता कॉलोनी में रहते हैं। पता चला कि यह दवाएं त्रिपुरा भेजी जा रही थीं।

यह है मामला

एचएसएनसीबी रोहतक की टीम के जयबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि प्रतिबंधित कफ सिरप से भरा कंटेनर लावारिस हालत में केएमपी पर खड़ा है। कंटेनर सुधीर और जितेंद्र का है। टीम ने मौके पर पहुंचकर कंटेनर कब्जे में ले लिया।

कंटेनर में तलाशी ली गई और प्लास्टिक के 200 बोरे बरामद हुए। 384 गत्ता पेटियां मिलीं। इनमें 38400 कोडीन फास्फेट कफ सिरप पाया गया। इनका इस्तेमाल नशे के लिए होता है। प्रत्येक गत्ता पेटी में 100 शीशी मिली। ड्रग्स नियंत्रण अधिकारी मुंशी राम ने बताया कि बरामद दवा की सभी शीशी प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की श्रेणी में आती हैं। राई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पूछताछ में प्रतिबंधित दवाओं को दिल्ली के अलीपुर से त्रिपुरा ले जाया जा रहा था। अलीपुर में आरोपियों ने गोदाम बना रखा है। इसकी जानकारी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद लग सकेगी।

इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरोह में छह से सात सदस्य हैं। सभी के अलग-अलग काम हैं। एक गाड़ी की व्यवस्था करता है। दो अन्य प्रतिबंधित दवा लेकर आने के बाद दिल्ली के अलीपुर में स्टॉक करते हैं। एक सदस्य वाहन का इंतजाम कर उसे त्रिपुरा में सप्लाई करता है। वह जिस रूट से गाड़ी लेकर जाते हैं, इसकी जानकारी अन्य सदस्यों तक को नहीं देते। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैं।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 24 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी