नशीली टेबलेट और इंजेक्शन की तस्करी में महिला गिरफ्तार

अंबिकापुर। नशीली टेबलेट और इंजेक्शन की तस्करी में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला के कब्जे से 10512 नग अवैध प्रतिबंधित नशीला टेबलेट एवं 400 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए है। इसकी अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी महिला बिहार के औरंगाबाद से नशीली दवा व इंजेक्शन लाकर सूरजपुर जिले में खपाने वाली थी। आरोपित महिला का नाम गायत्री सिंह उर्फ सपना खालपारा श्रीनगर (रामानुजनगर) बताया गया है। वर्तमान में वह अंबिकापुर में रह रही थी।

यह है मामला

थाना गांधीनगर पुलिस टीम पेट्रोलिंग में थी। मनेन्द्रगढ़ रोड अजिरमा बुधवारी बाजार के पास सड़क किनारे एक महिला पीठ पर काले रंग का पि_ू बैग एवं एक बड़ा थैला लिए हुए थी। वह पुलिस को देखकर अपना थैला झाड़ी में छिपाने का प्रयास करने लगी। महिला पर शक होने से उसे पकड़ लिया और तलाशी लेने पर नशीली दवाइयों का जखीरा मिला।
महिला से पूछताछ में पता चला कि उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट व इंजेक्शन वह औरंगाबाद बिहार से लाकर श्रीनगर सूरजपुर में बिक्री करने के लिए लाई थी।

टीम में ये रहे शामिल

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल के अलावा महिला आरक्षक भोली राजवाड़े, त्रिलोचनी राजवाड़े आरक्षक अनिल सिंह, ऋषभ सिंह, उमाशंकर साहू, अतुल सिंह, अरविन्द उपाध्याय,इजहार अहमद, पंकज लकड़ा, सत्यम सिंह शामिल रहे।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 24 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी