कफ सिरप की 35 शीशी सहित दो गिरफ्तार

हनुमानगढ़ (राजस्थान)। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीली दवा की 35 शीशी बरामद की है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एसएचओ लखवीर सिंह गिल ने बताया कि पक्कासारणा रोही में दो लोगों के नशीली दवा की खेप लेकर जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एलएलडब्ल्यू नहर की पुलिया पर रमेश कुमार पुत्र हरिराम जाट निवासी सादुलशहर और विकास कुमार पुत्र सुखराम मेघवाल निवासी गोलूवाला को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली। तलाशी में दोनों के पास से कुल 35 शीशी कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद हुई। इनके संबंध में कोई कागजात ने मिलने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Posts

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

तेलंगाना।  लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त की हैं। औषधि विभाग ने हनुमाकोंडा में अवैध रूप से संचालित गोदाम पर यह कार्रवाई की है। अधिकारियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 1 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 1 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क