कफ सिरप सप्लाई करने आया युवक गिरफ्तार

सतना। पुलिस ने एक लाख रुपए की नशीली कफ सिरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में कफ सिरप बेचने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर से सप्लाई की जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास 1.50 लाख रुपए की नशीली कफ सिरप मिली। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि बंटा उर्फ अजय अग्रवाल निवासी रामना टोला गर्ग ट्रांसपोर्ट भैंसाखाना से कफ सिरप लेकर बिक्री के लिए सप्लाई करने जा रहा है। सूचना मिलते ही एक टीम रवाना की गई। गर्ग ट्रांसपोर्ट के पास एक व्यक्ति सात कागज के कार्टन के पास खड़ा मिला। उसने अपना नाम बंटा उर्फ अजय अग्रवाल बताया। उसके पास से सात पेटियो में 1008 नग शीशी कफ सिरप मिली। प्रत्येक पेटी में 144 कफ सिरप की शीशियां थी। इनमें कोडीन फास्फेट की मात्रा 2016 मिली ग्राम (2 किलो 016 मिली ग्राम) पाई गई। बरामद शीशियों का बैच नंबर आरसीएलटी 1016, निर्माण तिथि नवंबर 2019 एवं वैधता दिनांक अक्टूबर 2021 लेख है। आरोपी बंटा के खिलाफ धारा 820, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट और 5/13 ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन