कफ सीरप में नशीली गोली मिलाकर बेचते थे, चार गिरफ्तार

संबलपुर। क्षेत्र में नशे के लिए कफ सीरप का अवैध धंधा जोर पकड़ रहा है। पुलिस ने दंपति को उनके दो साथियों सहित गिरफ्तार कर कफ सीरप और नशे की गोलियां जब्त की हैं। बताया गया है कि ये लोग अवैध रूप से कफ सीरप में नशीली गोली मिलाकर अधिक दाम पर बेचते थे। जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर साहू कॉलोनी स्थित मकान के पीछे चल रहे अड्डे पर छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस ने सोमनाथ बेहरा, उसकी पत्नी सुभद्रा बेहरा समेत उनके पड़ोसी बासुदेव बाग और मंजू दास को 79 बोतल कफ सीरप, 20 नशे की गोली, 40 नशे की गोली की खाली स्ट्रिप और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक जब्त की। पुलिस छापेमारी के समय चारों आरोपी कफ सीरप की बोतल में नशे की गोली मिला रहे थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कफ सीरप और नशे की गोली अवैध रूप से खरीदने के बाद उसे अधिक नशीला बनाने के लिए नशे की गोली मिलाकर नशेडिय़ों को अधिक कीमत पर बेचते थे। पुलिस ने साहू कॉलोनी निवासी चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। बता दें कि कुछ महीने पहले ही पुलिस ने कफ सीरप के इस अवैध कारोबार में मां-बेटे को गिरफ्तार किया था।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 22 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक