आपने आज तक नींद में चलने, नींद में बोलने और नींद में गाड़ी चलाने की आदत के बारे में सुना होगा, लेकिन, आपको बता दें कि कई लोगों को नींद में सेक्स करने से संबंधित विकार भी होता है।  इस विकार को स्लीप सेक्स कहते हैं।  इसको सेक्सोमिया भी कहा जाता है।  सेक्सोमिया, पेरासोमियाका ही एक प्रकार है।  व्यक्ति के द्वारा नींद में असामान्य व्यवहार करने की स्थिति को पेरासोमिया कहा जाता है।  यह नींद का विकार होता है।  सेक्सोमिया में व्यक्ति सोते हुए यौन गतिविधियां करता है।  जिसमें व्यक्ति के द्वारा हस्तमैथुन, संभोग आदि सभी यौन गतिधियां की जा सकती है।  इस गंभीर विकार के बारे में आगे जानेंगे कि स्लीप सेक्स क्या है, स्लीप सेक्स के लक्षण, कारण और जोखिम कारक, स्लीप सेक्स के लिए क्या परीक्षण किए जाते हैं और इसका इलाज कैसे होता है.

स्लीप सेक्स का इलाज

सही समय पर सोने और जगाने की नियमित आदत से आप स्लीप सेक्स विकार को आसानी से दूर कर सकते हैं।  सेक्सोमिया के लक्षणों को दूर करने के बाद व्यक्ति को सही तरह से नींद आने लगती है।  सामान्यतः स्लीप सेक्स के कारणों को समझने में लंबा समय लगता है।

सेक्सोमिया के लिए दवाएं 

सेक्सोमिया से संबंधित लक्षणों के इलाज के लिए दवाओं के प्रयोग करने से इस विकार में राहत मिलती है। इसमें आपकी नींद में बाधा आने वाले कारण, जैसे – स्लीप एप्निया का इलाज करने से सेक्सोमिया की समस्या कम होती है।

सेक्सोमिया के चिकित्सीय इलाज में शामिल हैं –

  • चिंता और अवसाद को दूर करने वाली दवाओं का सेवन करें।
  • नाक से सांस लेने की प्रक्रिया को सही करने के लिए सीपीएपी थेरेपी लेना।
  • दर्द से राहत देने वाली दवाएं लेना।
  • एसिडिटी को कम करने वाली दवाएं लेना।