कार में ड्रग्स की खेप ले जाते दो युवक दबोचे

हनुमानगढ़। टाउन पुलिस ने कार सवार दो युवकों को नशीली दवा की खेप ले जाते हुए दबोचा है। कार से अलप्राजोलम व ट्रामाडोल की करीब डेढ़ लाख टेबलेट बरामद हुई। पुलिस ने मौके से कुलदीप उर्फ कालू (30) पुत्र श्योकरण वाल्मीकि निवासी टिब्बी व अजय कुमार (20) पुत्र शीशपाल वाल्मीकि निवासी खारिया, रानिया जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार देर रात टिब्बी रोड स्थित भद्रकाली तिराहे पर पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर टाउन की तरफ से आ रही मारुति कार को इशारा कर रुकवाया। कार में बैठे युवकों से पीछे की सीट पर रखे दो बोरों के बारे में पूछा तो वे घबरा गए और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
शक होने पर पुलिस ने बोरे खोलकर देखे तो उनमें भारी मात्रा में नशीली दवाएं भरी हुई थी। जांच के दौरान बोरों में अलप्राजोलम के 150 पत्तों में एक लाख बीस हजार टेबलेट जबकि ट्रामाडोल के 117 डिब्बों में 29 हजार 250 टेबलेट कुल 1 लाख 49 हजार 250 टेबलेट बरामद हुई। इतनी भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करने पर पुलिस ने कार चालक कुलदीप व अजय कुमार को गिरफ्तार कर कार व नशीली टेबलेट जब्त कर ली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 20 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई