कान की दवा का सैंपल मिला फेल

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत की गई सप्लाई में कान की दवा का सैंपल फेल मिला है। औषधि नियंत्रक विभाग ने इस दवा का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजा था। अब रिपोर्ट आने पर इसे अमानक घोषित करते हुए इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दी है। बताया गया है कि श्रीगंगानगर में मरीजों को दी जाने वाली कान की दवा की चार सौ शीशियां डिस्ट्रिक्ट ड्रग वेयर हाउस में भिजवाई गई थी।
गौरतलब है कि कान में इन्फेक्शन होने पर दी जाने वाली निओमाइसिन, हाइड्रोकोरटीसन और पोलिमिक्सिन बी साल्ट की इस दवा का बीते वर्ष सैंपल लिया गया था। जांच में इसे इंस्टेब्लिटी मानते हुए सैंपल फेल करार दिया गया है। औषधि नियंत्रक अशोक मित्तल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के एक गांव में सनवैट हेल्थ केअर कंपनी की ओर से निर्मित ईयर ड्रॉप में सफेद कण मिला है और यह दवा मानकों के अनुरूप पारदर्शी भी नहीं थी। अफसरों के मुताबिक कंपनी के बैच नंबर 1804 निर्मित यह दवा अप्रैल 2017 में निर्मित कर मार्च 2019 तक वैध बताई गई थी। ड्रग वेयर हाउस के डॉक्टर अजय कुमार सिंगला ने बताया कि प्रत्येक दवाओं की घुलनशील क्षमता अलग-अलग होती है। कुछ दवाएं तुरंत घुल जाती है तो कुछ समय अंतराल के अंतर्गत घुलती हैं।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 20 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई