केमिस्टों को 55 दवाओं का स्टॉक रखने के निर्देश

नई दिल्ली। देशभर में आठ लाख से ज्यादा केमिस्ट्स का प्रतिनिधित्व करने वाले रेगुलेटर ने उन 55 दवाओं का स्टॉक रखने को कहा है, जो एंटीबायटिक्स हैं। इसके अलावा इसमें कार्डियक की दवाएं भी शामिल हैं। इन दवाओं की जरूरत कोरोना वायरस की वजह से आईसीयू में भर्ती मरीज को हो सकती है। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स नामक रेगुलेटर ने सभी से कहा है कि वे अपने मेडिकल दुकानों में जरूरी दवाओं को जरूर रखें। इन 55 दवाओं में ब्लड प्रेशर के इलाज के समय काम आने वाली एड्रेनालाईन, एट्रोलपाइन, एमियोडारोन, फेंटानिल, साल्बुटामॉल, सिप्लोफॉक्सिसीन, मेटरोनिडेजॉल आदि शामिल हैं। इसके अलावा एसोसिएशन ने अपने सदस्यों को तकरीबन 100 अन्य दवाओं को भी रखने को कहा है। इनमें पैरासीटामॉल, एमोक्सीलीन, इनसुलिन, एकीक्लोविर आदि शामिल हैं। जनरल सेक्रेटरी राजीव सिंघल ने कहा कि अभी हमारे पास एक महीने से अधिक समय तक के लिए स्टॉक मौजूद है। इससे पहले सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन ने केमिस्ट और एसोसिएशन से कहा था कि इन दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए जरूरी कदम उठाएं।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट