कैंसर की इस दवा ट्यूमर पूरी तरह से होगा खत्म

कैंसर एक ऐसी भयंकर बीमारी है जिससे दुनिया भर में हर साल लाखों लोगों की मौत होती है। सही समय पर इलाज नहीं होने से ये बीमारी भयानक रुप ले लेती है। कैंसर का इलाज अभी भी कठिन है। इस बीमारी से निदान के लिए लगातार प्रयास जारी है।

इसी बीच में अमेरिका में कैंसर की AOH1996 नाम की दवा का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दवा की मदद से स्वस्थ कोशिकाओं को कोई नुकसान पहुंचाए बिना कैंसर कोशिकाओं को लक्षित करते हुए उन्हें नष्ट करने में मदद मिल सकती है।

दवा को लेकर शोधकर्ताओं की टीम ने कहा कि कैंसर की इस दवा के बेहतर परिणाम हो सकते हैं, जानवरों और प्रयोगशाला प्रयोगों में पाया गया है कि यह दवा कैंसर के उपचार में काफी प्रभावी हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल परीक्षणों में इसके कोई दुष्प्रभाव  नहीं देखे गए हैं। यह कैंसर कोशिकाओं के  बढ़ने को क्रम को भी रोक सकती है जिससे कैंसर से बचाव होगा।

ये भी पढ़ें- नकली प्रोटीन और सप्लिमेंट्स के मामले पर सरकार ने संसद में दिया जवाब

वैज्ञानिकों ने बताया कि इस दवा का नाम साल  1996 में पैदा हुई आना ओलिविया हीली से प्रेरित है। उसे न्यूरोब्लास्टोमा नाम का कैंसर था। साल 2005 में आना की मौत हो गई थी जब वो मात्र 9 साल की थी। न्यूरोब्लास्टोमा बच्चों को होने वाला एक कैंसर है। उन्होंने कहा कि हमने कैंसर खत्म करने वाली नई दवा का नाम AOH1996 नौ साल की आना ओलिविया हीली को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा है।

शोध में पाया गया है कि AOH1996 दवा  स्तन कैंसर, छोटे सेल वाले फेफड़ों के कैंसर और न्यूरोब्लास्टोमा नामक तंत्रिका कोशिकाओं में शुरू होने वाले कैंसर सहित करीब 70 प्रकार के कैंसर को जोखिमों को कम करने में लाभकारी हो सकती है।

बता दें कि AOH1996 की पहली गोली अक्टूबर 2022 में परीक्षण के दौरान एक मरीज को दी गई थी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कैंसर की इस दवा की प्रभाविकता को समझने के लिए आगे परीक्षण किए जा रहे हैं। हमें आशा है कि पशुओं की तरह की इंसानों में भी इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।

 

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट