उत्तराखंड फार्मा कंपनियों में 6 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी

देहरादून: उत्तराखंड कर विभाग (टैक्स डिपार्टमेंट) ने जानकारी दी है कि देहरादून, हरिद्वार और रूड़की में नौ फार्मास्युटिकल विनिर्माण कंपनियों और फार्मा ट्रेडिंग इकाइयों पर छापे मारे गए। छापेमारी के दौरान 6 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी का पता चला है।

कई कंपनियां फर्जी पायी गई

टैक्स डिपार्मेंट के अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई कंपनियां ”फर्जी” पाई गईं। उन्होंने फर्जी बिल पेश किए , जिसमें दिखाया गया कि उन्हें दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश स्थित कंपनियों से फार्मा पैकिंग सामग्री मिली। विभाग ने एक बयान में कहा, यह पाया गया कि उनके पास इन सामग्रियों के परिवहन को साबित करने के लिए कोई रिकॉर्ड नहीं था। इसमें कहा गया है कि इनमें से चार कंपनियां अस्तित्व में नहीं पाई गईं और कुल मिलाकर 6.4 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता चला।

विभाग ने कहा कि उनके 2.43 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट को तुरंत ब्लॉक कर दिया गया और उनके बैंक खाते जब्त कर लिए गए। इसमें कहा गया है कि कुछ कंपनियों ने जांच के दौरान यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने चूक की है और जुर्माने के रूप में 30 लाख रुपये का भुगतान किया है।

टैक्स संंबंधित दस्तावेजों में माल परिवहन के कोई प्रमाण नहीं मिले

इस कार्रवाई में देहरादून, हरिद्वार और रुड़की की तीन-तीन कंपनियों के टैक्स संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जीएसटी में पंजीकृत चार कंपनियां सिर्फ कागजों में चल रही हैं। फर्जी कंपनियों के नाम से बिल बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेकर सरकार को राजस्व की चपत लगाई जा रही थी।कंपनियों ने दवाइयों की पैकेजिंग सामग्री और अन्य सामान की सप्लाई दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश की कंपनियों से दर्शाई है। दस्तावेजों में माल परिवहन के कोई प्रमाण नहीं मिले। गुजरात में जिस फर्म के नाम से माल आपूर्ति के बिल बनाए जा रहे थे। उसका कोई कारोबार नहीं मिला।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए