कैंसर की बजाए दवा ले रही जान

नई दिल्ली। कैंसर के इलाज में महत्वपूर्ण कीमोथेरेपी के फायदे कम और नुकसान ज्यादा सामने आए हैं। एक रिसर्च में बताया गया है कि कैंसर रोग से कम और इसकी दवा से ज्यादा मौतें हो रही हैं। कुछ अस्पतालों में कैंसर की दवाएं ही 50 प्रतिशत मरीजों की जान ले रही हैं। किसी-किसी अस्पताल में तो मरीजों की मौत का आंकड़ा कुछ ज्यादा ही निकला। मिल्टन किंस अस्पताल में फेफड़े के कैंसर से मौत का प्रतिशत 50.9 दर्ज किया गया। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में पांच में से एक मरीज की मौत हो गई जो स्तन कैंसर के इलाज में दर्द निवारक थेरेपी ले रहे थे।

पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड और कैंसर रिसर्च यूके ने समूचे इंग्लैंड में फेफड़े के कैंसर के 8.4 प्रतिशत और स्तन कैंसर के 2.4 प्रतिशत मरीजों पर अध्ययन किया जो इलाज के एक माह के अंदर चल बसे थे। रिसर्च में उन मरीजों पर गौर किया गया, जिन्होंने 30 दिन के अंदर-अंदर कीमोथेरेपी ली है। इसमें मरीजों की मौत का कारण कैंसर की बजाए दवाओं का होना पाया गया। स्टडी में स्तन कैंसर से पीडि़त 23 हजार महिलाओं और फेफड़े के कैंसर से जूझने वाले 9634 मरीजों पर गौर किया गया जिन्होंने 2014 में कीमोथेरेपी ली थी। इनमें 1,383 मरीजों की 30 दिन के अंदर मौत हो गई।

पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के डॉ. जेम रैशबाश के अनुसार कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी अहम रोल अदा करता है। पिछले चार दशक में अगर कैंसर रोगियों में कुछ सुधार हुआ है तो इसके पीछे कीमोथेरेपी का हाथ है। जिन अस्पतालों में मौत का आंकड़ा ज्यादा मिला है उनसे यह रिपोर्ट साझा की गई है। उन्हें इस पर गंभीरता से विचार करने को कहा गया है। विशेषज्ञों के अनुसार कीमोथेरेपी शरीर के लिए जहर का काम करता है क्योंकि इसकी किरणें स्वस्थ और कैंसरयुक्त कोशिकाओं में अंतर नहीं कर पातीं। रिसर्च में कीमोथेरेपी का असर उम्रदराज और बिगड़ी सेहत के लोगों में अलग-अलग पाया गया। स्टडी में डॉक्टरों को सलाह दी गई है कि वे इलाज करते वक्त इस बात का खयाल रखें कि फायदा से ज्यादा नुकसान न हो जाए।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 19 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार