जेनेरिक दवा स्टोर हो रहे है बंद

बेमेतरा, छत्तीसगढ़। मरीजों का स्वास्थ्य खर्च कम करने के उद्देश्य से खोली गई सस्ती दवा की दुकानें बंद होने के कगार पर पहुंच गई हैं। प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के तहत जिले में दो साल पहले सात स्थानों पर जेनेरिक दवा स्टोर खोले गए थे। इनमें से बेमेतरा, बेरला व खंडसरा दवा केंद्र बंद हो चुके हैं। अन्य की स्थिति भी बदतर है। बताया जा रहा है कि लोगों की रुचि कम होने और डॉक्टरों के जेनेरिक दवाइयां नहीं लिखे जाने से इन केन्द्रों पर ताला लगाना पड़ा है। जिला अस्पताल परिसर में भी एक जन औषधि केन्द्र रेडक्रास सोसायटी के तहत संचालित है। यह भी बंद होने को है। फार्मासिस्ट दिलीप साहू ने बताया कि शासन की ओर से दी जाने वाली जरूरी सुुविधाएं भी उसे नहीं मिल पाई है। काउन्टर, फ्रीज व रैक की मांग अब तक पूरी नहीं हो पाई है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र में आम लोगों के लिए कम कीमत पर अच्छी गुणवत्ता की दवाइयां उचित दाम पर उपलब्ध कराई जाती है। समय पर जरूरतमंदों को इलाज के लिए दवाओं पर अधिक खर्च न करना पड़े और विश्वसनीय तरीके से सस्ती दवा दिलाने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया गया था। केंद्रीय फार्मास्यूटिकल्स विभाग ने इस योजना के तहत 450 से अधिक दवाइयों को सूचीबद्ध कर बेहद कम कीमत पर दवा उपलब्ध कराई हैं। इनमें जीवनरक्षक दवाइयों को विशेष रूप से शामिल किया गया है। केन्द्रों में दवाएं गुणवत्तायुक्त होने एवं ब्रांडेड दवाओं की तुलना में कीमत में काफी अंतर होने के बाद भी सरकार की यह योजना फेल हो रही है। बेमेतरा सीएमएचओ डॉ. एसके शर्मा ने कहा कि जेनेरिक दवाइयों की दुकान के संचालन के लिए फार्मासिस्ट नहीं मिल रहे हैं। इस कारण जिले में जनऔषधि केंद्र का संचालन प्रभावित हो रहा है। जिले में जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई