कैंसर व डायबिटीज की दवाइयां मस्तिष्क के रोगों में कारगर

नई दिल्ली। मस्तिष्क संबंधी बीमारियों के इलाज में कैंसर व डायबिटीज की दवाइयों को काफी कारगर पाया गया है। इन दवाओं के सेवन से भूलने की बीमारी व स्मृतियां कमजोर होने जैसे रोगों से छुटकारा मिलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के जेनेटिक विभाग के प्रोफेसर और छात्रों ने आठ साल तक इस पर शोध किया है। डीयू के साउथ कैंपस के जेनेटिक विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुरजीत सरकार ने बताया कि इंसान के मस्तिष्क में बसल गैंगलिया होता है। इसमें तंत्रिका कोशिकाएं होती हैं। इससे हमारे शरीर के संतुलन में, सोचने-समझने की शक्ति के साथ यादों को संजोए रखने में मदद मिलती है। जेनेटिक म्यूटेशन के प्रभाव की वजह से यह कोशिकाएं कमजोर होने लगती हैं, जिससे इंसान को पॉलिग्लूटामिन रोग होने लगता है।

इसी बीमारी का हिस्सा हनटिंग्टन जैसे रोग हैं। यह दिमाग की तंत्रिका कोशिकाओं को निष्क्रिय और बंद कर देती हैं। हमने जेनेटिक इंजीनियरिंग के जरिये परीक्षण करते हुए कैंसर व मधुमेह की दवाइयों को इस्तेमाल करते हुए हनटिंग्टन जैसी बीमारियों का इलाज करने की प्रणाली विकसित की है।  असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुरजीत सरकार ने बताया कि भारत में करीब दस लाख मामले हर साल हनटिंग्टन रोग के सामने आते हैं। यह परिवार के लोगों में ज्यादा पाए जाते हैं, क्योंकि यह रोग डीएनए की वजह से ही होता है। हनटिंग्टन रोग 45 साल के बाद होने लगता है। यह एक आनुवंशिक न्यूरोडीजेनेटिव डिसऑर्डर होता है। इसके होने से भ्रम, बेचैनी, व्याकुलता, स्मृति नियंत्रण का अभाव होने लगता है। यह रोग दस साल से लेकर 25 साल तक या जीवन भर तक भी रह सकता है। इसका कोई स्थाई इलाज नहीं है। अस्थायी तौर पर इसका इलाज दवाइयों से किया जाता है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 10 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक