कैमिस्ट शॉप में जेनरिक दवाओं के लिए अलग रैक जरूरी 

मंडी। दवा विक्रेताओं को अपने स्टोर पर जेनरिक दवाओं का अलग से रैक लगाकर उस पर बड़े अक्षरों में लिखना जरूरी होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए जोनल अस्पताल में आयोजित बैठक में सीएमओ डॉ. जीवानंद चौहान ने  बताया कि मंडी जिले के सभी मेडिकल स्टोर पर अब जेनरिक दवाइयां आसानी से मिल सकेंगी। बैठक में जिलेभर के दवा विक्रेता उपस्थित रहे। सीएमओ ने दवा विक्रेताओं को अपनी दुकानों पर जेनरिक मेडिसिन उपलब्ध करवाने के निर्देश देते हुए चेताया कि बिना चिकित्सक की सलाह के दवाइयां किसी को भी नहीं दी जाएं। जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने सीएमओ के सामने बताया कि लोगों को जेनरिक दवाइयां मिले, इसके लिए सभी दवा विक्रेता एकमत से सहमत हंै, लेकिन मंडी जिला में जेनरिक दवाइयों का स्टॉक न होने के कारण इन्हें मुहैया करवा पाना संभव नहीं है। उन्होंने जेनरिक दवा उपलब्ध करवाने की मांग की।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 1 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त