गर्भपात की दवाओं समेत अस्पताल संचालक व नर्स गिरफ्तार

फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पर्वतीय कॉलोनी के ओम अस्पताल पर छापेमारी कर गर्भपात करने में काम आने वाली अंग्रेजी दवाइयां व इंजेक्शन तथा औजार समेत छह हजार की राशि जब्त की है। टीम ने मौके से अस्पताल मालिक हरेन्द्र सिंह और स्टाफ नर्स श्वेता को एमटीपी एक्ट के उल्लंघन, ड्रग एवं कॉस्मैटिक एक्ट व आईएमसी की धारा में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
जांच दल ने फरीदाबाद के सीएमओ डॉ. बीके राजौरा के निर्देश पर संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. गजराज, एसएमओ खेड़ीकला डॉ. हरविंदर, पलवल टीम के डॉ. जेपी प्रसाद, डॉ. सुधीप सैनी, डॉ. संतोष एवं पलवल ड्रग कन्ट्रोलर कृष्ण कुमार गर्ग भी शामिल रहे। डॉ. गजराज ने बताया कि पलवल टीम को दो-तीन दिन पहले ओम अस्पताल में अवैध रूप से गर्भपात करने की सूचना मिली थी। इस पर स्वास्थ्य अधिकारियों की देखरेख में एक सर्च अभियान चलाया और छापेमार कार्रवाई की।
उन्होंने एक फर्जी मरीज को गर्भपात कराने के लिए अस्पताल भेजा। फर्जी मरीज से ओम अस्पताल के मालिक हरेन्द्र सिंह ने गर्भपात करने का 6000 रुपए में सौदा तय किया। इसके बाद इशारा पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ अस्पताल पर रेड कर दी। इस दौरान वहां स्टाफ नर्स श्वेता और मालिक हरेन्द्र सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर गर्भपात के लिए दी गई राशि बरामद कर ली। डिप्टी सीएमओ डॉ. गजराज ने बताया कि अस्पताल के मेडिकल स्टोर से बड़ी संख्या में अवैध गर्भपात की अंग्रेजी दवाइयों के साथ समस्त रिकॉर्ड जब्त किया है।
रिकॉर्ड में यह भी पता चला है कि गर्भपात के लिए एडवांस बुकिंग की जाती थी। यहां रजिस्टर में आधा दर्जन मरीजों के मोबाइल नम्बर व फोन नम्बर भी मिले हैं। टीम ने इसे पुलिस को सौंप दिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ओम अस्पताल से फरीदाबाद और पलवल के कई नामी डॉक्टर जुड़े हुए थे, जो अपने मरीजों को गर्भपात के लिए यहां भेजते थे। पुलिस इनकी जांच करेगी और जो तथ्य सामने आएंगे उनके मुताबिक कार्रवाई होगी।
  • Related Posts

    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 5 views
    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 5 views
    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 6 views
    डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 15 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 17 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 14 views
    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत