कोबायाशी फार्मा के हेल्थ सप्लीमेंट्स लेने से 1 की मौत, 26 अस्पताल में दाखिल

ओसाका। कोबायाशी फार्मा के हेल्थ सप्लीमेंट्स लेने से 1 की मौत होने और 26 लोगों के अस्पताल में दाखिल होने का समाचार है। बताया गया है कि एक व्यक्ति नियमित रूप से बेनी कोजी नामक खमीर-किण्वित चावल के स्वास्थ्य पूरक का सेवन करता था, की गुर्दे की बीमारी से मौत हो गई है।

ओसाका स्थित दवा निर्माता कंपनी ने कहा कि वह उत्पाद की खपत और व्यक्ति की मृत्यु के बीच किसी कारणात्मक संबंध का पता लगाने के लिए घटना की जांच कर रही है।

फार्मा कंपनी ने मांगी माफी

फार्मा कंपनी के अनुसार मृतक ग्राहक तीन साल से लगातार बेनी कोजी कोलेस्टे हेल्प सप्लीमेंट खरीद रहा था। वह 35 से अधिक बैग का ऑर्डर दे रहा था। कोबायाशी फार्मास्युटिकल ने अपनी वेबसाइट पर माफी मांगी है। कंपनी ने कहा कि हमने हमेशा अपने ग्राहकों के स्वास्थ्य को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। हम उन परिस्थितियों के लिए हार्दिक खेद व्यक्त करना चाहते हैं जिनके कारण यह घटना हुई।

गौरतलब है कि कोबायाशी फार्मास्युटिकल स्वेच्छा से बेनी कोजी युक्त उत्पादों को वापस ले रही है। इसमें बेनी कोजी कोलेस्टे हेल्प सप्लीमेंट भी शामिल है। कंपनी ने सोमवार को घोषणा की कि बेनी कोजी की खुराक लेने के बाद कम से कम 26 लोगों को किडनी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बीमार लोगों की संख्या बढऩे की आशंका

कंपनी के अनुसार, अतिरिक्त 50 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की रिपोर्ट के साथ ही इनकी संख्या बढऩे की उम्मीद है। जनवरी में एक डॉक्टर द्वारा उत्पादों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की सूचना देने के बाद जांच शुरू हुई। कंपनी ने बेनी कोजी और संबंधित कच्चे माल में अप्रत्याशित अवयवों की खोज की घोषणा करते हुए कहा कि वे इसमें शामिल सभी उत्पादों को देशभर से वापस मंगाएंगे।

कंपनी को संदेह है कि फफूंद से प्राप्त कोई अज्ञात घटक इस समस्या के लिए जिम्मेदार हो सकता है। ग्राहकों के बीच आम तौर पर बताए गए लक्षणों में सूजन, थकान और किडनी की कार्यक्षमता में कमी शामिल हैं।

बता दें कि कोबायाशी फार्मास्युटिकल का मुख्यालय ओसाका शहर में है। माना जाता है कि बेनी कोजी रक्त में एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके विशिष्ट लाल रंग के कारण इसका उपयोग विभिन्न उत्पादों को रंगने और स्वाद देने में भी किया जाता है।

52 कंपनियों को खाद्य सामग्री के रूप में बेनी कोजी सप्लाई

कोबायाशी फार्मास्युटिकल ने जापान और विदेशों में 52 कंपनियों को खाद्य सामग्री के रूप में बेनी कोजी भी प्रदान किया है। 2023 में 16.1 टन बेनी कोजी बेची, जिनमें से 6.9 टन का उपयोग पूरक और अन्य वस्तुओं में किया गया। कंपनी को संदेह है कि 6.9 टन के एक हिस्से में हानिकारक घटक शामिल हो सकते हैं।

इन दवाओं को वापस मंगाया

होंडा मिसो ने बेनी कोजी मिसो सहित चार प्रकार के उत्पादों को स्वैच्छिक रूप से वापस बुलाने की घोषणा की है। एनएचके के अनुसार प्रमुख पेय निर्माता तकारा शुज़ो अपने मियो प्रीमियम रोज़ को वापस बुला रहा है। ऑनलाइन विक्रेता ज़ीरो प्लस बेनी कोजी वाले पनीर क्रेकर्स को वापस ले रहा है।

 

 

Related Posts

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

कालाअंब (हिमाचल प्रदेश)। फार्मा कंपनियों पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शिकंजा कसा है। सिरमौर के कालाअंब की दो फार्मा कंपनियों से प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी हुई थी। जांच में…

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

बंगलूरू (कर्नाटक)। जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने के मामले में कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने की है। नकली दवाओं के कथित रैकेट के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 13 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट