गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ा देने से दो मरीजों की जान पर बनी

पुणे। गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने से दो मरीजों की जान पर बन आई है। दरअसल, दोनों मरीजों को एक-दूसरे के पास लिटाकर खून चढ़ाया जाना था। उन्हें गलती से दूसरे ब्लड ग्रुप का खून चढ़ा दिया गया।

गनीमत रही कि पास बैठे एक मरीज के रिश्तेदार ने ब्लड पाउच पर लिखा नाम पढ़ लिया। फौरन ब्लड ट्रांसफ्यूजन रोका गया। अभी दोनों मरीजों को आईसीयू में ऑब्जर्वेशन पर रखा गया है। उन्हें 72 घंटों तक निगरानी में रखने के बाद कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, किसी व्यक्ति को गलत ब्लड टाइप का खून चढ़ाना जानलेवा साबित हो सकता है। जिसे गलत ब्लड दिया गया है, उसका इम्यून सिस्टम दूसरे ब्लड ग्रुप की कोशिकाओं पर हमला शुरू कर देता है। ऐसे में ब्लड ट्रांसफ्यूजन का कोई मतलब नहीं रह जाता।

इम्यून और क्लॉटिंग सिस्टम की सक्रियता से मरीज शॉक में जा सकता है। उसकी किडनी फेल हो सकती है। वहीं, ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी आती है। यहां तक कि मरीज की मौत भी हो सकती है। इसलिए खून चढ़वाते समय बेहद सावधानी रखनी चाहिए।

ये है ब्लड ट्रांसफ्यूजन

मरीज के शरीर में बाहरी रक्त चढ़ाने को ब्लड ट्रांसफ्यूजन कहते हैं। मरीज की नस में सुई लगाई जाती है। यह सुई एक कैथेटर से जुड़ी रहती है। खून को इसी इंट्रावीनस लाइन के जरिए शरीर में दाखिल कराया जाता है। ब्लड ट्रांसफ्यूजन में मरीज को सही खून चढ़ाया जाना बहुत जरूरी रहता है।

ये होते हैं लक्षण

अमेरिका के नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के अनुसार गलत ब्लड ट्रांसफ्यूजन के शुरुआती लक्षणों में कंपकंपी छूटना है। इसके अलावा बुखार आना और बदन दर्द शामिल हैं। कुछ ट्रांसफ्यूजन रिएक्शंस के लक्षण हल्के होते हैं और खुद-ब-खुद ठीक हो जाते हैं। कई मामलों में यह जानलेवा साबित हो सकता है।

 

Related Posts

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

गयाजी (बिहार)। मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द हुआ है। जांच के दौरान यहां भारी अनियमितताएं मिली थी। जिला औषधि विभाग ने यहां जुलाई में छापेमारी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 14 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले