कोरोना की इस दवा पर टिकी आस, सेकंड राउंड का ट्रायल शुरू

भोपाल। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा (माइकोबैक्टीरियम डब्ल्यू) पर सबकी आस टिकी हुई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल में इस दवा के पहले चरण का ट्रायल पूरा होने के बाद अब दूसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल शुरू हो गया है। इसमें कोरोना के ऐसे मरीजों को शामिल किया जाएगा जो संक्रमित होने के बाद सामान्य हैं। उन्हें कोई लक्षण नहीं हैं या फिर मामूली लक्षण हैं। यह ट्रायल 200 मरीजों पर किया जाएगा। ट्रायल के पहले मरीजों से क्लीनिकल ट्रायल के नियमों के तहत सहमति ली जाएगी। इसके बाद तीसरे चरण का ट्रायल शुरू होगा। इसमें उन लोगों को शामिल किया जाएगा जो कोरोना के लिए ज्यादा जोखिम में रहते हैं। इनमें ज्यादातर स्वास्थ्यकर्मी होंगे। इन पर ट्रायल का मकसद यह देखना है कि दवा लेने के बाद उन्हें संक्रमण होता है या नहीं। एम्स में इस दवा का पहले चरण का ट्रायल एक मई से शुरू हुआ था। इसमें कोरोना के 40 गंभीर मरीजों को ट्रायल के लिए चिन्हित किया गया था, लेकिन आठ पर ही ट्रायल हो पाया। मरीजों की गंभीर स्थिति और ट्रायल के नियम और शर्तें कठिन होने की वजह से 40 मरीजों पर ट्रायल नहीं हो पाया। हालांकि, जिन मरीजों पर ट्रायल किया गया उसके परिणाम अच्छे बताए जा रहे हैं। इनमें कुछ मरीज तो ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे और ठीक हुए हैं। हालांकि, एम्स के अधिकारियों का कहना है कि जब तक ट्रायल पूरा होने के बाद अंतिम नतीजे न आ जाएं तो यह कहना जल्दबाजी होगा कि दवा कितनी कारगर है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक