चीफ फार्मासिस्ट समेत 5 लोग आए कोरोना की चपेट में

मिर्जापुर। जिले में एक साथ पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें एक सीएमओ कार्यालय के चीफ फार्मासिस्ट और तीन मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले कर्मचारी और पांचवां कोन ब्लाक के सेमरा गांव का निवासी है। स्वास्थ्य कर्मचारियों व उनसे जुड़े लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया। सीएमओ कार्यालय को सैनिटाइज कराने के साथ ही अस्पताल के पास संक्रमित मिलने के बाद मेडकिकल स्टोर व उसके आसपास की दुकानों को बंद करा दिया गया। पांच संक्रमित मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमित की संख्या 89 पहुंच गई है। इसमें एक की मौत हुई है। 63 स्वस्थ होकर घर गए है। 25 एक्टिव केस हंै। जिले में लगातार 14 दिनों तक 51 पॉजिटिव मरीज मिले, इसमें 24 लोग स्वस्थ होकर घर भी लौटे। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि चीफ फार्मासिस्ट समेत पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। चीफ फार्मासिस्ट सीएमओ कार्यालय से अटैच है। इस समय मण्डलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में एल-थ्री अस्पताल के वेंटिलेटर वार्ड में तैनात थे। चीफ फार्मासिस्ट देहात कोतवाली के विजयपुरा गांव निवासी है। मंडलीय अस्पताल के आस-पास स्थित दो मेडिकल संचालक के यहां काम करने वाले तीन कर्मचारी है। जो रामबाग, तरकापुर और कैलाशपुरी कालोनी घुरहूपट्टी के निवासी है। पांचवां कोन ब्लाक के सेमरा गांव का निवासी है। पांचों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। उनके घर के पास के एरिया को हाट स्पाट घोषित करने के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है। मेडिकल स्टोर लॉकडाउन के दौरान भी खुले थे। ऐसे में मेडिकल स्टोर संचालकों और वहां पर काम करने वाले कर्मचारियों का सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने एक सप्ताह पूर्व लिया था। एक सप्ताह बाद मेडिकल स्टोर संचालकों की रिपोर्ट आई। इसमें दो मेडिकल स्टोर के तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। बाकी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 16 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई