कोरोना की नकली दवा बनाने वाली कंपनी पर छापेमारी, 22 लाख रुपये की दवा के साथ 2 गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई में नकली दवा बनाने और उसे बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने छापेमारी में 22 लाख रुपये की नकली दवाएं भी जब्त की हैं। ये दवाएं कोरोना के इलाज में इस्तेमाल की जा रही थीं। पुलिस ने बताया कि उन्होंने एक थोक दवा की कंपनी पर छापा मारकर 22 लाख रुपये की नकली दवाएं जब्त की हैं। इस कारोबार में नोएडा और मेरठ की कंपनियां भी शामिल हैं। ये सभी मिलकर नकली दवाओं का व्यापार कर रहे थे। कंपनी में कोरोना के इलाज के लिए धड़ल्ले से नकली दवाएं बनाई और बेची जा रही थी। पुलिस ने रेड मारकर मौके से दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

कोरोना महामारी के बीच नकली दवाओं का व्यापार भी धड़ल्ले से फल फूल रहा है। ये कोई पहली बार नहीं है जब नकली दवाएं बनाते और उन्हें बेचते किसी को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी ऐसी कई खबरें सामने आ चुकी हैं जब नकली इंजेक्शन और दवाएं बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है।
पिछले दिनों पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया था जो नकली रेमडेसिविर के इंजेक्शन बनाने और उसे बेचने का काम धड़ल्ले से कर रहा था। पुलिस इस मामले में छानबीन के लिए गुजरात के सूरत पहुंची थी। वहां पर एक फार्म हाउस से पुलिस ने 700 फर्जी रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान जब्त किया था।

इसमें ग्लूकोज और नमक भी शामिल था। पुलिस को कुछ फूटे हुए इंजेक्शन भी वहां पर मिले। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी कौशल वोरा ने खुलासा किया है कि दूसरे आरोपियों के साथ मिलकर नकली इंजेक्शन बेच कर सिर्फ 5 दिनों में उसने 1 करोड़ 85 लाख रुपये कमाए थे।
वे लोग मुंबई में भी इंजेक्शन तैयार कर उन्हें बेच देते थे। इतना ही नहीं उन्होंने अपने गाड़ी के भीतर शीशियां पैक करने की मशीन भी रखी हुई थी। जरूरत पड़ने पर वह तुरंत दवा बनाकर उसे पैक करके बेच देते थे।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 20 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज