कोरोना के इलाज में तीन दवाएं लाभकारी

नई दिल्ली। फार्मा कंपनी नोवालिड का कहना है कि कोरोना संक्रमण के इलाज में तीन दवाएं ही लाभकारी सिद्ध होगी। कंपनी ने 2200 दवाओं पर शोध किया और 42 असरदार दवाओं का चुनाव किया। फिर इनमें से तीन वैसी दवाएं ढूंढ निकाली, जो कोरोना संक्रमण को मात देने में रामबाण सिद्ध हो सकती है। कंपनी का कहना है कि ये तीन दवाएं कोरोना संक्रमण का प्रभाव खत्म करने में सबसे ज्यादा असरदार हैं। हालांकि इनमें हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन शामिल नहीं है। नोवलिड फार्मा के वैज्ञानिक सुप्रीत देशपांडे के मुताबिक इन दवाओं का इंसानों पर ट्रायल करने के लिए देश की शीर्ष दवा नियामक डीजीसीआई यानी ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से अनुमति मांगी गई है।  वैज्ञानिक सुप्रीत देशपांडे के मुताबिक, कंपनी 25 मार्च से ही यह पता लगाने में प्रयासरत थी कि कोरोना के इलाज में कौन सी दवा कारगर होगी। इस दौरान यह पाया गया कि 2200 दवाएं ऐसी है, जो किसी न किसी प्रकार से कोरोना जैसे वायरस का संक्रमण रोकने में इस्तेमाल की जा सकती हैं। इनमें से सबसे कारगर दवाएं ढूंढना मुश्किल काम था। नोवलिड फार्मा कंपनी के 20 वैज्ञानिक लंबे समय से इस शोध में लगे हुए थे। 4200 में से पहले 42 दवाएं ढूंढी गई और फिर तीन सबसे कारगर दवाओं का चयन किया गया है। इन दवाओं का इंसानों पर ट्रायल होना है। सबकुछ ठीक रहा तो ये दवाएं कोरोना के इलाज के लिए उपलब्ध हो पाएंगी।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन