कोरोना के चलते बीते वित्त वर्ष लक्ष्य से कम रहा देश का दवा निर्यात

नई दिल्ली। कोविड-19 की मार से पिछले वित्त वर्ष के दौरान देश के औषधि निर्यात पर असर पड़ा है। बीते वित्त वर्ष 2019-20 में फार्मा निर्यात 20.58 अरब डॉलर रहा, जबकि इसका लक्ष्य 22 अरब डॉलर का रखा गया था। वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाली औषधि निर्यात संवर्द्धन परिषद की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इसके बावजूद बीते वित्त वर्ष में फार्मा निर्यात 2018-19 की तुलना में 7.57 प्रतिशत अधिक रहा है। परिषद ने कहा कि औषधि निर्यात की दृष्टि से 2019-20 की शुरुआत काफी अच्छी रही। पहली तीन तिमाहियों के दौरान निर्यात कुल मिलाकर 11.5 प्रतिशत बढ़ा। लेकिन उसके बाद फरवरी में निर्यात की वृद्धि दर घटकर 7.7 प्रतिशत रह गई और मार्च में इसमें 23.24 प्रतिशत की गिरावट रही। इससे चौथी तिमाही में निर्यात में 2.97 प्रतिशत की गिरावट आई। परिषद ने कहा कि पहली तीन तिमाहियों के दौरान निर्यात के बेहतर रुख और अमेरिका में कीमतों में स्थिरता के मद्देनजर बीते वित्त वर्ष में फार्मा निर्यात का लक्ष्य 22 अरब डॉलर का रखा गया था। लेकिन कोविड-19 महामारी फैलने की वजह से फार्मा निर्यात लक्ष्य से पीछे रह गया।

  • Related Posts

    अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

    पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

    जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

    महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

    • By Desk
    • November 5, 2026
    • 3 views
    अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

    जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

    • By Desk
    • November 5, 2026
    • 4 views
    जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

    दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

    • By Desk
    • November 5, 2026
    • 6 views
    दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

    मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 5, 2026
    • 6 views
    मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

    एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

    • By Desk
    • November 5, 2026
    • 7 views
    एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 23 views
    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी