कोरोना के मरीज को मित्तल हॉस्पिटल ने 19 दिनों में दी 3.39 लाख की दवा

भिलाई। कोविड-19 के एक मरीज को मित्तल हॉस्पिटल, भिलाई में दाखिल किया गया। यहां मरीज 19 दिनों तक आईसीयू में ही रहा। मरीज को मित्तल हॉस्पिटल में दाखिल किया गया। जहां उसकी मौत के बाद 6,86,320 रुपए का बिल बना। जिसमें से अस्पताल प्रबंधन ने 31,320 रुपए छूट दे दिया। इस तरह से कुल बिल 6,55000 रुपए का भुगतान परिवार की ओर से कर दिया गया। परिवार ने करीब पचास फीसदी से अधिक रकम पहले ही हॉस्पिटल में एडवांस के तौर पर जमा करवा दी थी। शेष रकम मरीज की मौत के बाद दे दिया गया। दरअसल परिवार हैरान इस वजह से हुआ कि कोविड-19 के मरीजों के नाम से पहले ही आईसीयू का चार्ज हर दिन का करीब 12 हजार रुपए है। 19 दिनों में आईसीयू में लगातार रहने के बाद उक्त मरीज के हॉस्पिटल बिल 346480 रुपए हुआ। जो प्रतिदिन के हिसाब से करीब 18235 रुपए हो रहा है। यह हर दिन के हिसाब से काफी अधिक बिल होता है। इसके बाद भी प्रबंधन ने मेडिसिन के नाम पर और बिल अलग से लिया है। मरीज के बिल में 5 दिन के रूम का किराया 50 हजार रुपए और 14 दिन का किराया 196000 रुपए बताया गया है। इस तरह से एक दिन का 14 हजार रूम किराया बताया गया है। बतादे कि अस्पताल प्रबंधन को बिल का भुगतान तुरंत कर दिया गया। इसके बाद भी एक आईसीयू में दाखिल मरीज को लाखों की दवा कौन से दे दी गई। यह जानकारी परिवार के सदस्यों ने मांग ली। अस्पताल प्रबंधन के पास वैसे कम्प्यूटर में मरीज को दी गई दवा और उसके रेट वगैरह दर्ज रहते हैं, लेकिन प्रबंधन ने हिसाब देखकर बताने की बात कहते हुए समय मांग लिया है। तो वही अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक मरीज के परिजनों ने बिल जमा कर दिया है। उसमें कुछ छूट भी अस्पताल की ओर से दिया गया है। इसके बाद भी मेडिसिन में खर्च हुए रुपए का हिसाब मांगा गया है। इस वजह से एक बार बिल की जांच कर रहे हैं। अगर अधिक लिया गया होगा तो लौटा देंगे। अगर बराबर होगा तो हिसाब दे दिया जाएगा। बतादे कि अस्पताल प्रबंधन ने मेडिसिन के नाम पर उक्त परिवार से 339840 रुपए लिया। इस तरह से मेडिसिन हर दिन करीब 17886 रुपए की मरीज को दी गई। 28 हजार रुपए से अधिक की पैथोलॉजी जांच ही करवाई गई। 9500 रुपए नर्स चार्ज लगा। इसके अलावा कई खर्च और भी बताया गया है। परिवार जानना चाह रहा है कि आखिर किस-किस दवा पर यह 3.39 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।

 

 

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश