गूगल शीट पर देना होगा दवा खरीदने का रिकॉर्ड

लखनऊ। सर्दी-जुकाम, बुखार से पीड़ित लोगों को ट्रेस करने के लिए नई रणनीति अपनाई गई है। इसके तहत मेडिकल स्टोर संचालकों को पैरासिटामॉल, एंटीबायोटिक्स और एंटीवायरल दवाएं खरीदने वालों का पूरा विवरण रखना होगा। इसके लिए एफएसडीए ने एक गूगल शीट तैयार की है। इसपर विवरण दर्ज करते ही विभाग को दवा खरीदने वाले की पूरी जानकारी मिल जाएगी। बतादे मेडिकल स्टोरों के निरीक्षण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं पाए जाने पर 8 मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। डीएम के निर्देश पर सहायक आयुक्त (औषधि) मनोज कुमार, औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार की टीम ने विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण के दौरान गूगल शीट अपलोड नहीं करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं पाए जाने पर 8 मेडिकल स्टोरों को नोटिस जारी किया है। इसमें ओम मेडिकल एंड सर्जिकल स्टोर, राजेंद्र मेडिकोज, वैभव मेडिकल स्टोर सेंटर, पोइंट मेडिकोज, यूनाइटेड मेडिकोज, वर्मा मेडिकल स्टोर, मधु मेडिकल्स, चौधरी मेडिकल स्टोर शामिल हैं। दरअसल राजधानी में सर्दी-जुकाम, बुखार से पीड़ित लोगों को ट्रेस करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत घर-घर सर्वे चल रहा है। सर्वे के दौरान जिन लोगों में कोविड-19 के लक्षण हैं, उनकी स्थिति का आकलन कर जांच कराई जा रही है। जो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, उनके संपर्क में आने वालों को भी ट्रेस किया जा रहा है। इसके बाद भी तमाम ऐसे लोग हैं जो लक्षण होने के बाद भी जांच कराने से कतरा रहे हैं। इन लोगों को ट्रेस करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से नई रणनीति अपनाई गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि गूगल शीट से कई तरह के फायदे होंगे।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 27 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी