कोरोना के लिए गठिया की दवा के क्लिनिकल ट्रायल की तैयारी में ICMR  

चेन्नै। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) अब कोरोना वायरस से लड़ने के लिए गठिया की दवाओं के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। कम कीमत वाले एंटी इनफ्लेमेटरी आर्थ्रराइटिस दवाओं में Covid-19 से हो रही मौत को रोकने की क्षमता है या नहीं, इसके लिए आईसीएमआर क्लिनिकल ट्रायल को मंजूरी देने पर विचार कर रहा है। आर्थ्रराइटिस की दवा इंडोमेथासिन के एक कैप्सूल की कीमत 5 रुपये है।
चेन्नै के किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉक्टर राजन रविचंद्रन ने आईसीएमआर को पत्र लिखकर आर्थ्रराइटिस की दवा इंडोमेथासिन के क्लिनिकल ट्रायल की सलाह दी। इंडोमेथासिन, स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों में साइटोकाइन स्टॉर्म (असामान्य इम्यून रिएक्शन, जिससे कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो जाती है) बनने से रोकती है। इस इंडोमेथासिन दवा की कीमत प्रति कैप्सूल 5 रुपये है, जबकि साइटोकाइन स्टॉर्म के इलाज के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले दवा टोसिलिजुमाब की कीमत 60 हजार रुपये प्रति डोज है। डॉक्टर रविचंद्रन ने 1989 में अपने मरीजों के ट्रांसप्लांट के दौरान सबसे पहले इंडोमेथासिन दवाओं का इस्तेमाल किया था। उन्होंने अमेरिका और ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग को भी इस दवा के प्रयोग की सलाह दी। आईसीएमआर अभी इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।
आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर बलराम भार्गव ने हमारे सहयोगी टीओआई से बताया कि ऐसे करीब 185 प्रस्ताव मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि ICMR इन दवाओं को एक-एक करके साइंस एंड टेक्नॉलजी विभाग, बायोटेक्नॉलजी विभाग, साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च काउंसिल के साथ मिलकर टेस्ट कर रहा है। अमेरिका में डॉक्टर्स ने इंडोमेथासिन को करीब 60 कोरोना मरीजों में इस्तेमाल करके देखा और इसे असरकारक पाया है। इस पर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं ब्रिटेन में भी इस प्रस्ताव को आगे बढ़ा दिया गया है। डॉक्टर रविचंद्रन ने बताया कि इस दवा के बड़े पैमाने पर क्लिनिकल ट्रायल की जरूरत है।
  • Related Posts

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

    दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

    DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 7 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 7 views
    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 7 views
    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 6 views
    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 7 views
    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 7 views
    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन