कोरोना वैक्सीन के लिए दो दवाओं का एक साथ ट्रायल करेगी ग्लेनमार्क 

नई दिल्ली। महामारी कोरोना वायरस की दवा जल्द बनने की उम्मीद है।  दुनियाभर में कई जगह अलग-अलग ड्रग के क्लिनिकल ट्रायल चल रहे हैं।  भारत में फार्मा कंपनी कोरोना वायरस की दवा तैयार करने में जुट गई हैं। घरेलू दवा कंपनी ग्लेनमार्क भी दो दवाइयों पर काम कर रही है। ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल (Glenmark Pharmaceuticals) को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए फैविपिराविर (Favipiravir) एंटीवायरस टैबलेट के क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी मिली थी। ग्लेनमार्क ने पहले फैवीपिरावीर (Favipiravir) नाम की दवा के साथ फेज़ 3 क्लीनिकल ट्रायल कर रही है।  कंपनी ने आज एलान किया है कि एक और दवा के कॉम्बिनेशन के साथ नया ट्रायल भी शुरू किया जाएगा।  इसके लिए सरकार से मंजूरी भी मिल चुकी है।

ग्लेनमार्क की वाइस प्रेसिडेंट क्लीनिकल डेवलपमेंट डॉ. मोनिका टंडन के मुताबिक, ये जो नया कॉम्येबिनेशन है ये पहले के ट्रायल से अलग है।  कोरोना के इलाज के लिए ग्लेनमार्क नई दवा का ट्रायल शुरू किया जाएगा।  दो दवाओं फैवीपिरावीर (Favipiravir) और उमीफेनोविर (umifenovir) दवाओं का कॉम्बिनेशन होगा।  कंपनी को दवाओं के नए कॉम्बिनेशन के लिए DCGI से मंजूरी मिली चुकी है। फैवीपिरावीर प्रभावित सेल्स को मारती है और आगे होने वाले दुष्प्रभाव को रोकती है।  वहीं, उमीफेनोविर कोराना वायरस की सेल्स में एंट्री को रोकती है।  देश भर में 158 कोरोना संक्रमित मरीज़ों पर दवा का ट्रायल होगा। पहले डोज में 1800 mg फैविपिरावीर और 800 mg उमीफेनोविर. बाद के डोज में 800 mg फैविपिरावीर और 800 mg उमीफेनोविर. मरीजों को कुल 14 दिन तक दवाई दी जाएगी, फिर जांच होगी. सिर्फ फैवीपिरावीर को लेकर पहले से ही क्लीनिकल ट्रायल शुरू है। इससे पहले कंपनी ने अपने बयान में कहा था कि उसने फैवीपिरावीर दवा के लिए कच्चा माल (API) आंतरिक तौर पर तैयार कर लिया है।  इसका यौगिक (फॉर्मूलेशन) भी उसने ही विकसित किया है. कंपनी ने DCGI से क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी मांगी थी।  यह मंजूरी कोरोना वारयस से आंशिक तौर पर संक्रमित मरीजों पर परीक्षण के लिए मांगी गई थी।  फैविपिराविर एक वायरल-रोधी दवा है।  इंफ्लूएंजा वायरस पर यह दवा काफी कारगार है।  जापान में इंफ्लूएंजा वायरस के इलाज के लिए इस दवा के इस्तेमाल की अनुमति है।

  • Related Posts

    क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

    कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

    सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

    मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

    • By Desk
    • November 11, 2026
    • 9 views
    क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

    सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

    • By Desk
    • November 11, 2026
    • 9 views
    सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

    नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

    • By Desk
    • November 11, 2026
    • 9 views
    नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

    नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

    • By Desk
    • November 11, 2026
    • 10 views
    नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

    वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

    • By Desk
    • November 11, 2026
    • 10 views
    वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

    गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 13 views
    गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़