कोरोना के हर वेरिएंट को मात देगी DRDO की दवा 2-DG-स्टडी में दावा

नई दिल्ली। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से तैयार की गई दवा 2-DG कोरोना वायरस के खिलाफ खासी प्रभावी है। हाल ही में सामने आई एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है। बीती 1 जून को डीआरडीओ ने कहा था कि 2-DG दवा को अस्पताल में भर्ती मरीजों में सहायक चिकित्सा के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

दरअसल ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने एक जून को इस दवा को मध्यम से गंभीर मरीजों के सहायक इलाज के रूप में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी थी। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि डीआरडीओ की यह दवा बाजार में 900 रुपये प्रति पाउच होगी। इसे हैदराबाद स्थित डॉक्टर रेड्डीज लैबोरेटरी की तरफ से बेचा जाएगा। कंपनी केंद्र और राज्य सरकारों की कम कीमतों पर दवा मुहैया कराएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दवा को लेकर कुछ जानकारी सावधानी की सलाह दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि गंभीर डायबिटीज, दिल की परेशानियों आदि जैसी बीमारियों पर इस दवा के प्रभाव की अब तक स्टडी नहीं की गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नई स्टडी में दावा किया गया है कि डीआरडीओ की दवा 2-DG कोविड-19 के सभी वेरिएंट्स के खिलाफ असरदार है और यह वायरस को बढ़ने से भी रोकती है। 15 जून को प्रकाशित हुई स्टडी की अभी तक समीक्षा नहीं की गई है। इसे स्टडी में अनंत नारायण भट्ट, अभिषेक कुमार, योगेश राय, धिविय वेदागिरी और अन्य लोग शामिल थे।

इसके अलावा शुरुआती स्टडी से पता चला है कि डीआरडीओ की यह दवा सेल को संक्रमण से प्रेरित साइटोपैथिक इफेक्ट दूर कर देती है। 2-DG को 17 मई को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और डॉक्टर हर्ष वर्धन ने लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के वक्त केंद्र सरकार ने दावा किया था कि इस दवा में मरीजों के स्वस्थ होने के समय को ढाई तक कम करने और ऑक्सीजन की मांग को 40 फीसदी तक कम करने की क्षमता है।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 11 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 11 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 19 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी