दवा दुकानों में ड्रग्स इंस्पेक्टर ने मारा छापा, भारी मात्रा में दवाएं जब्त

मुजफ्फरपुर। तुर्की ओपी के छाजन गोनू चौक स्थित दो दवा दुकानों में बुधवार को ड्रग्स इंस्पेक्टरों की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में दवाएं जब्त की। साथ ही एक दुकानदार को मौके से हिरासत में ले लिया। दवा दुकान छाजन गोनू निवासी उत्तमचंद गुप्ता एवं ललन सिंह के पुत्र कुंदन कुमार की बताई गई है। वहीं, उत्तमचंद गुप्ता के पुत्र संजीव कुमार को हिरासत में ले लिया गया है।

तुर्की ओपी में उससे पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के लिए कुढ़नी सीओ रंभू ठाकुर को दंडाधिकारी बनाया गया था। छापेमारी दस्ता में ड्रग इंस्पेक्टर शशिरंजन, अभय शकर सामन, उदय बल्लभ एवं धनंजय कुमार शामिल थे। ड्रग इंस्पेक्टर शशिरंजन ने बताया कि दोनों दुकानें अवैध रूप से वषरें से संचालित हो रहीं थीं। इसकी शिकायत मिली थी। डीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी में दोनों दुकान से भारी मात्रा में दवाएं जब्त की गई।

दवाओं का सीजर बनाया जा रहा है। ड्रग्स अधिनियम के तहत दोनों दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की कवायद चल रही है। दुकान संचालक उत्तमचंद गुप्ता के पुत्र संजीव कुमार को मौके पर दबोच लिया गया, जबकि ललन सिंह का पुत्र कुंदन कुमार मौका पाकर दुकान से भाग निकला। तुर्की ओपी प्रभारी रामविनय कुमार ने बताया कि दवा का सीजर तैयार होने एवं लिखित शिकायत प्राप्त होते ही प्राथमिकी की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 15 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 22 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़