कोरोना को मात देने आया दवाओं का एक कॉकटेल, Roche व Cipla ने मिलकर किया लॉन्च

नई दिल्ली। ड्रग की दिग्गज कंपनी रोश इंडिया व सिप्ला ने सोमवार को भारत में एंटीबॉडी कॉकटेल लॉन्च की जो कोरोना के खिलाफ जंग में काम आएगी। इसके एक खुराक की कीमत 59,750 रुपये है। सिप्ला और रोश ने संयुक्त बयान में कहा, ‘एंटीबॉडी कॉकटेल अब भारत में उपलब्ध है । इसकी दूसरी खेप जून मध्य तक देश में आ सकेगी। कुल मिलाकर इससे 2,00,000 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा सकता है। 1,00,000 पैक के एक पैकेट में दो मरीजों का उपचार हो सकता है।’

रोश की ओर से विकसित इस कॉकटेल दवा कासिरिविमैब और व वइमदेविमैब को शामिल किया गया है जिसे भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन ने कोरोना महामारी को देखते हुए इस एंटीबॉडी ड्रग के डेटा का निरीक्षण किया था। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में भी इसके इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दी गई थी। प्रत्येक मरीज के लिए इस दवा (कासिरिविमैब 600 mg व वइमदेविमैब 600 mg) की संयुक्त खुराक 1,200 mg की कीमत 59,750 रुपये निश्चित की गई है। इस दवा के मल्टीडोज पैक की कीमत 1,19,500 रुपये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ड्रग सभी बड़े अस्पतालों व कोविड ट्रीटमेंट सेंटरों में उपलब्ध होगी।

सोमवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में COVID-19 संक्रमण के 2,22,315 नए मामले आए और 4,454 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद देश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,67,52,447 हो गया और कुल मौतों की संख्या 3,03,720 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 9,42,722 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,60,51,962 हो गया। भारत में वैक्सीनेशन अभियान के तीसरे चरण में 18-44 साल की उम्र के लोगों को 1 करोड़ से ज़्यादा वैक्सीन लगाई गई है।

 

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़