नकली रेमडेसिविर बनाने वाले गोरखधंधे का भंडाफोड़, हरियाणा में कंपनी मालिक गिरफ्तार

अंबाला। देश इन दिनों कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है। ऐसी आपदा को नापाक मंसूबे रखने वाले इंसानियत के दरिंदे अवसर में बदलने में लगे हुए हैं। हरियाणा में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बना कर उन्हें बाजारों में बेचकर लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ करने वाले बड़े गिरोह का अंबाला पुलिस ने पर्दाफाश किया है।  दरअसल, 21 अप्रैल को दर्ज हुए मुकदमे में पुलिस ने 24 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए थे, जो मेडिकल जांच में नकली पाए गए।  पुलिस ने 21 अप्रैल से लेकर अब तक 423 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए हैं, जिसमें से 24 इंजेक्शन मेडिकल जांच में नकली साबित हो चुके हैं। वहीं अन्य इंजेक्शन की रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है। पुलिस ने इस गोरखधंधे में शामिल इंजेक्शन बनाने वाली कंपनी के मालिक सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

अंबाला छावनी के डीएसपी रामकुमार ने बताया कि 21 अप्रैल को दर्ज हुए मुकदमे में पुलिस ने 24 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किये थे, जो मेडिकल जांच में नकली पाए गए। जिसके बाद अंबाला पुलिस एक्शन मोड में आ गई और पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद जगह जगह छापेमारी कर 399 और इंजेक्शन बरामद किए। बाद में पकड़े गए 399 इंजेक्शन असली हैं या नकली इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

हालांकि पुलिस को इस बात की पूरी उम्मीद है कि ये इंजेक्शन भी नकली ही साबित होंगे, क्योंकि इन पर कोई लेबल नहीं था। डीएसपी ने बताया कि इंसानी जिंदगियों को मौत के मुंह में धकेलने वाले गिरोह के कुल 11 लोग अब तक पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं, जिसमें आज पुलिस ने नकली इंजेक्शन बना रही कंपनी के मालिक को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • Related Posts

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 17 views
    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 17 views
    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 15 views
    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 14 views
    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 16 views
    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 21 views
    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक