कोरोना मरीजों से अनाप-शनाप फीस वसूल रहे हैं निजी अस्‍पताल?

मुंबई. कोरोना में अस्पताल और डॉक्टर इस समय मरीजों को लूटने का कोई अवसर नहीं छोड़ रहे हैं। हालात यह है कि जो पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) किट ऑन लाइन 400 से 700 रुपए में मिल रही है, उसके लिए अस्पताल 6 हजार रुपए ले रहे हैं। डॉक्टर के एक बार के आने की फीस 10 हजार रुपए है तो दवाओं की कीमत ना के बराबर है। दरअसल बिल के मुताबिक, मरीज के दस दिन के पीपीई किट का बिल 60 हजार रुपए है। यानी एक दिन के एक पीपीई किट की कीमत 6 हजार रुपए है। ऑन लाइन यही पीपीई किट 700 रुपए में मिल रही है। इसी तरह डॉक्टर के एक बार के विजिट की फीस 10 हजार रुपए है। दो डॉक्टर ने दो बार विजिट किया है और उसका 20 हजार रुपए लगाया गया है। इसी तरह प्रति दिन बेड का चार्ज 4000 रुपए है। यानी 10 दिन का 40 हजार रुपए बेड का लिया गया है। रजिस्ट्रेशन और एडमिशन के नाम पर 6,600 रुपए लिए गए हैं। बिल के मुताबिक, एक मास्क की कीमत 240 रुपए लगाई गई है। यही नहीं, हैंड वॉश और ग्लव्ज की कीमत 450-450 रुपए लगाई गई है। बता दें कि इसी भारी-भरकम शुल्कों की वजह से इस समय बीमा कंपनियां मरीजों के क्लेम में कटौती कर रही हैं। तो वहीं बीमा कंपनियों का कहना है कि अस्पताल पहले तो पीपीई किट का चार्ज लगाते हैं और उसके बाद मास्क तथा ग्लव्ज का अलग से चार्ज लगाते हैं। जबकि पीपीई किट में यह सभी चीजें शामिल हैं। बीमा कंपनियों के मुताबिक अस्पताल इस समय मरीजों को कई तरह से चार्ज लगा रहे हैं जो सही नहीं है। बता दें कि इस समय अस्पतालों में कोरोना मरीजों को काफी लंबा चौड़ा बिल थमाया जा रहा है। आश्चर्य यह है कि दवाइयों की कीमत पूरे बिल में 5 प्रतिशत भी नहीं है। पर अस्पताल अलग-अलग तरीके से तमाम चार्ज मनमाना लगा रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त में ही महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी चिंचवड़ महानगर पालिका ने अस्पतालों से 44 लाख रुपए की रिकवरी की थी। इन अस्पतालों ने मरीजों से ज्यादा पैसा लिया था। महानगर पालिका ने इसके लिए ऑडिटर की नियुक्ति की है। काफी शिकायत मिलने के बाद ऑडिटर ने इस मामले में निजी अस्पतालों की जांच की। बतादे कि ये पूरा मामला मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल का है। यहां पर एक कोरोना मरीज ने अपना इलाज कराया। इस मरीज को अस्पताल से जब छुट्‌टी मिली तो बिल देखकर होश उड़ गए। कुल 1.32 लाख रुपए के बिल में दवा की कीमत 5 हजार रुपए भी नहीं है। दवाओं के नाम पर मरीज को बिकासूल और अन्य ऐसी ही दवाइयां दी गई हैं। बिल में मरीज के टूथ ब्रश से लेकर हर चीज की कीमत जोड़ी गई है। जिसको लेकर पुणे मनपा को 100 शिकायत मिली। इसमें कुल 2.15 करोज़ रुपए की बिल का पता चला। ऑडिटर ने जांच की तो 30.94 लाख रुपए ज्यादा लिए जाने का पता चला। पिपंरी चिंचवड़ में 31 बिलों की जांच की गई। यहां 91.93 लाख के बिल में 12 लाख ज्यादा वसूली का मामला सामने आया। इस तरह से कुल 44 लाख रुपए की रिकवरी अस्पतालों से की गई। दरअसल कुछ मरीजों ने कहा कि वे अब कंज्यूमर कोर्ट की ओर रूख कर रहे हैं, क्योंकि उनके बिल में बिना मतलब पैसा लगाया गया है।

  • Related Posts

    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 6 views
    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 6 views
    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 6 views
    डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 16 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 18 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 14 views
    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत