मेडिकल स्टोर पर रेड, नशीले कैप्सूलों के साथ कैमिस्ट गिरफ्तार

अंबाला। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) यूनिट की टीम ने संजय विहार कॉलोनी टी प्वाइंट के पास एक कैमिस्ट को गिरफ्तार किया है। आरोपी कैमिस्ट के पास से करीब 2295 नशीले कैप्सूल बरामद कर गांधी नगर थाना पुलिस में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करवा दिया गया है।
जानकारी अनुसार एसटीएफ के एएसआई रामकुमार ने गांधी नगर थाना में शिकायत दी कि उन्हें सूचना मिली थी कि संजय विहार कॉलोनी निवासी भूपेंद्र सिंह गाबा अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर चलाता है। वह नशे में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवाएं अपने घर पर रखता है। वह अपने घर से ये दवाएं लेकर अपनी दुकान की तरफ आएगा। इस सूचना पर एसटीएफ की टीम ने संजय विहार कॉलोनी के टी पॉइंट पर नाकाबंदी की। तभी आरोपी आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 2295 कैप्सूल बरामद किए गए। जिला औषधि नियंत्रक प्रवीण कुमार ने मौके पर आकर कैप्सूलों की जांच की। एसटीएफ ने आरोपी के खिलाफ गांधी नगर थाना में केस दर्जकर करवा दिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत