कोरोना में कितनी असरदार है प्लाज्मा थेरेपी और रेमडेसिविर, AIIMS डायरेक्टर ने बताया

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने सोमवार को कहा कि पिछले एक साल में कोविड मैनेजमेंट के जरिए हमने दो अहम बातें… दवा और दवाओं के लिए समय… सीखी हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर आप मरीजों को बहुत जल्दी या फिर बहुत देरी से दवाईयां देते हैं, तो इसका असर घातक हो सकता है। आपने यदि पहले दिन ही उसे दवाओं का कॉकटेल दे दिया, तो इससे मरीज की मौत हो सकती है या फिर कई गुना हानिकारक हो सकता है।

कोरोना के इलाज में कुछ हद तक कारगर मानी जा रही रेमडेसिविर को लेकर एम्स निदेशक ने कहा, ‘यह समझना बेहद जरूरी है कि रेमडेसिविर कोई जादुई गोली नहीं है और ना ही ऐसी दवा है जिससे कोरोना से मरनेवालों मरीजों में कमी आएगी। हमारे पास एंटी-वायरल दवाइयों के नहीं होने से रेमडेसिविर का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। कोरोना के बिना लक्षण या फिर हल्के लक्षण वालों को यह दवा जल्दी देने से कोई फायदा नहीं है। इसी तरह से अगर रेमडेसिविर को देर से दिया जाए, तो भी इसका कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि कोरोना के सिर्फ उन मरीजों को ही रेमडेसिविर दिया जाना चाहिए जो अस्पताल में भर्ती हैं और जिनका ऑक्सीजन लेवल काफी गिरा हो और छाती में संक्रमण फैल गया हो। प्लाज्मा थेरेपी से जुड़े सवालों पर भी डॉ. रणदीप गुलेरिया ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा, ‘अध्ययन बताते हैं कि कोरोना के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी की भूमिका एक हद तक ही है। कोरोना के दो प्रतिशत से भी कम मरीजों में Tocilizumab की जरूरत होती है, जिसका इस वक्त काफी मात्रा में उपयोग किया जा रहा है। हल्के और बिना लक्षण वाले अधिकांश कोरोना मरीजों की हालत में सामान्य इलाज से काफी सुधार हो रहा है।

Related Posts

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

नई दिल्ली। HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी िमली है। लेनाकापाविर नाम की यह दवा साल में केवल दो बार इंजेक्शन से दी जाती है। इस दवा…

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नई दिल्ली। दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों का विस्तार हो सकता है। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रस्ताव रखा है। दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और कॉस्मेटिक उत्पादों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 0 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द