कोरोना में सुरक्षित नहीं हॉइड्रोक्सीक्लोरोक्विन : एफडीए

नई दिल्ली। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर ऑफ अमेरिका (एफडीए) ने कोरोना संक्रमण के इलाज में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन और क्लोरोक्विन के इस्तेमाल को असुरक्षित बताया है। एफडीए का कहना है कि इन दवाइयों के इस्तेमाल से मरीज को दिल से संबंधी जानलेवा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि हॉइड्रोक्सीक्लोरोक्विन का सबसे बड़ा उत्पादक देश भारत है। हाल ही में अमेरिका ने भारत को इन दवाइयों के लिए बड़ा ऑर्डर दिया है। इससे पहले मार्च में भारत ने इस दवाई के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन ट्रंप की चेतावनी और मानवीय आधार पर भारत ने अमेरिका समेत कई देशों को इस दवाई को निर्यात करने का फैसला लिया था। एफडीए के मुताबिक हॉइड्रोक्सीक्लोरोक्विन और क्लोरोक्विन का इस्तेमाल अस्पतालों या क्लीनिकल ट्रॉयल्स में ही होना चाहिए, क्योंकि दूसरी जगह इनके इस्तेमाल से शख्स की मौत या उसे गंभीर नुकसान भी हो सकता है। इस गंभीर स्वास्थ्य नुकसान में दिल से संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर जब इन दवाइयों को एंटीबॉयोटिक एजिथ्रोमायसिन या दूसरी दवाइयों के साथ लेना बेहद नुकसानदेह हो सकता है। एफडीए उन मरीजों पर कड़ी निगरानी रख रहा है, जिन्होंने इन दवाइयों का सेवन किया है। प्रेसिडेंट ट्रंप पिछले दो महीनों में 50 बार इस दवाई का जिक्र कर चुके हैं। उनके मुताबिक यह दवाई गेम चेंजर साबित हो सकती है लेकिन यूरोप समेत खुद अमेरिका में ही इस दवाई की असरदार होने पर संशय है। हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन पर हुए एक अध्ययन के प्राथमिक नतीजों से पता चला है कि दवाई का रिकवरी रेट पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता।

Related Posts

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

मऊ। गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर होने का मामला सामने आया है। आरोपी दो डॉक्टरों पर FIR दर्ज करवाई गई है। डुमरांव निवासी बालक को गलत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 14 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज