कोरोना वायरस से बचना है तो खुले रखिए दरवाजे और खिड़कियां

कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में खौफ कायम है। चीन में अब तक 1700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच जानकारों ने इस खतरनाक बीमारी से बचने का एक और उपाय बताया है। उनका कहना है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकना है तो घर के दरवाजे और खिलड़ियां खुली रखिए। सिंगापुर में चीफ हेल्थ साइंटिस्ट चोर्थ चुहान के मुताबिक, लोगों को एसी बंद करके ताजी हवा में सांस लेना चाहिए। ताजी हवा में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने का खतरा कम हो जाता है।

शुरू में जब कोरोना वायरस के फैलने की खबर आई थी तब वैज्ञानिकों को भी इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं थी। पहले के अध्ययनों के आधार पर द स्ट्रेट टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया कि कोरोना वायरस ठंडे और शुष्क मौसम में पनपता है। वहीं अधिकांश अध्ययनों से यह संकेत भी मिलता है कि यह वायरस गर्म (30 डिग्री सेल्सियस से अधिक), नम वातावरण (80 प्रतिशत से अधिक नमी) में जीवित नहीं रहता है।

www.myupchar.com से जुड़े एम्स के डॉ. अजय मोहन के अनुसार, सर्दी जुकाम की तरह कोरोना वायरस भी तेजी से फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के छींकने, खांसने और बोलने के दौरान यह संक्रमण तेजी से फैलता है।

कोरोना वायरस से बचने के लिए सलाह दी जाती है कि व्यक्ति साफ-सफाई के साथ ही अपने खानपान का ख्याल रखे। जो लोग पौष्टिक आहार खाते हैं और नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, उन पर इसका तत्काल असर नहीं होता है। वहीं जिन लोगों की रोगों से लड़ने की ताकत कमजोर है, वो इस बीमारी की चपेट में जल्दी आते हैं।

डॉ. अजय मोहन के अनुसार, यदि गले में दर्द, छींक आना, नाक बहना, लगातार सिर दर्द रहना, सूखी खांसी, हल्का बुखार, कमजोरी और बदन दर्द इस बीमारी के सामान्य लक्षण हैं। यदि घरेलू इलाज और दो से तीन दिन के बाद भी ये लक्षण दूर नहीं होते हैं तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। यदि घर से बाहर जा रहे हैं, तो मास्क जरूर पहनें। खासतौर पर सार्वजनिक स्थानों से आने के बाद हाथों की अच्छी तरह सफाई करें। नॉनवेज से दूर रहें, क्योंकि अधपके मांसाहार से यह बीमारी तेजी से फैल सकती है।

ध्यान रहे, अब तक कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं खोजा सका है। दुनियाभर के वैज्ञानिक इसका टीका खोजने में लगे हैं। अब तक डॉक्टर लक्षणों का इलाज कर रहे हैं। जैसे सर्दी-जुकाम और बुखार कम करने के उपाय किए जा रहे हैं और मरीजों को अलग रखा जा सकता है, ताकि संक्रमण दूसरे लोगों में न फैले। हालांकि, थाइलैंड के डॉक्टरों का दावा है कि उन्होंने कोरोना वायरस को काबू करने वाला एंटीडोट खोज निकाला है। इसकी मदद से 71 साल की एक महिला को स्वस्थ्य कर दिया गया है।

पालतु पशुओं का भी ख्याल जरूरी
इंसानों के अलावा कोरोना वायरस जानवरों जैसे सूअर, बिल्लियों, कुत्तों और पक्षियों पर अपना असर दिखा सकता है। इसलिए अपने पालतू पशु और पक्षियों पर भी नजर रखें। उनमें कोई लक्षण नजर आए तो इलाज जरूर करवाएं। साथ ही सलाह दी जा रही है कि गाय और भैंस के दूध को भी अच्छी तरह उबालने के बाद ही उपयोग करें।

  • Related Posts

    एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

    मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

    लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

    गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

    • By Desk
    • November 29, 2026
    • 8 views
    एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

    लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 29, 2026
    • 8 views
    लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

    प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

    • By Desk
    • November 29, 2026
    • 8 views
    प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 16 views
    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 16 views
    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 19 views
    एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती