कोरोना वार्ड में ड्यूटी के नियम बदलने से नाराज डॉक्टर

लखनऊ।  डॉक्टर्स के ड्यूटी और क्वारंटाइन संबंधी नियमों को बदलने से नाराज डॉक्टर आज पीजीआई में काली पट्टी बांधकर इसका विरोध करेंगे।  पीजीआई के डॉक्टर आज काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। 

कोरोना वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर्स के लिए नियमों में बदलाव किया गया है।  पहले डॉक्टर्स को कोरोना वार्ड में 7 दिन की ड्यूटी करनी होती थी, लेकिन अब उनकी ड्यूटी का वक्त बढ़ाकर 14 दिन कर दिया गया है।  पीजीआई के रेजिडेंट डॉक्टर इसी नियम के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।  इससे पहले केजीएमयू के डॉक्टर्स ने भी इस नियम का विरोध किया था।  कोरोना वार्ड में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ के भी क्वारंटाइन के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है।  डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ अब ड्यूटी के बाद 14 दिन के लिए क्वारंटाइन नहीं होंगे।  उन्हें 14 दिन की ड्यूटी के बाद सिर्फ 2 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा।  उसके बाद उनका टेस्ट होगा और उनकी ड्यूटी नॉन कोविड-19 अस्पताल में लगाई जाएगी।

पहले ये नियम था कि कोविड-19 चिकित्सा सेवाओं में लगे सभी स्वास्थ्यकर्मियों को 14 दिनों तक काम करना पड़ता था और फिर उसके बाद उन्हें दो सप्ताह तक क्वारंटाइन में रखा जाता था ताकि वे किसी और को संक्रमण न फैला सकें।  लेकिन अब क्वारंटाइन के पीरियड को घटाकर 2 दिन कर दिया गया है।

  • Related Posts

    रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

    बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

    मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

    फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

    • By Desk
    • October 25, 2026
    • 10 views
    रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

    मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

    • By Desk
    • October 25, 2026
    • 8 views
    मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

    सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • October 25, 2026
    • 7 views
    सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

    • By Desk
    • October 24, 2026
    • 16 views
    जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

    Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

    • By Desk
    • October 24, 2026
    • 16 views
    Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

    एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

    • By Desk
    • October 24, 2026
    • 18 views
    एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत