कोरोना वैक्सीन के नाम पर 4 लोगों को लगवा दिया जहरीला इंजेक्शन

नई दिल्ली। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के शक में कोरोना वैक्सीन के नाम पर उसके कथित प्रेमी सहित चार लोगों को जहर का इंजेक्शन लगवा दिया। घटना अलीपुर क्षेत्र की है। इस साजिश को अंजाम देने के लिए आरोपी ने दो महिलाओं को पैसे देकर इस काम के लिए राजी किया। उन्हें उसने स्वास्थ्यकर्मी बनाकर 38 वर्षीय होम गार्ड के परिवार को खत्म करने भेजा, जिस पर उसे पत्नी के साथ अफेयर का शक था। महिलाओं ने कोरोना वैक्सीन के नाम पर होमगार्ड जवान के अलावा उसके परिवार के तीन अन्य लोगों को जहर का इंजेक्शन लगा दिया। कुछ देर बाद चारों की तबीयत बिगड़ गई तो आसपास के लोगों ने उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा कि चारों पीडि़तों की हालत अब स्थिर है। बाहरी-उत्तरी जिले के डीसी गौरव शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी के जरिए दो महिलाओं की पहचान की गई, जिनसे पूछताछ में मास्टरमाइंड का खुलासा हुआ। तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी अलीपुर में व्यापार करता है। उसे शक था कि उसी इलाके में रहने वाले होम गार्ड जवान के साथ उसकी पत्नी का अफेयर चल रहा है। वह बदला लेना चाहता था। इसलिए उसने दूसरे गांव की दो महिलाओं को लेकर उन्हें कोरोना की दवा के नाम पर पूरे परिवार को जहर का इंजेक्शन लगाने को कहा। दोनों महिलाएं होमगार्ड जवान के घर पहुंचीं और खुद को स्वास्थ्यकर्मी बताया। उन्होंने होमगार्ड के जवान, उसकी मां और दो रिश्तेदारों को जहर का इंजेक्शन लगा दिया। तुरंत चारों की तबीयत बिगडऩे लगी तो महिलाएं वहां से भाग निकलीं। चारों पीडि़तों को राजा हरिश्चंद्र हॉस्पिटल में ले जाया गया वहां उनका इलाज चल रहा है। चारों अब खतरे से बाहर हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अपराध को अंजाम देने के लिए उन्होंने कौन सा जहर इस्तेमाल किया था।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 10 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 11 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 11 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 13 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 20 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 20 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए