कोरोना वैक्सीन तैयार, जल्द मिल सकती है इलाज शुरू करने की परमिशन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण के इस दौर में नवरात्रि के पहले दिन एक अच्छी खबर आई है। अमेरिका में कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार हो चुकी है। वैज्ञानिकों ने इस टीके से कोरोना वायरस को खत्म करने में सफलता हासिल की है। चार देशों में इसके क्लिनिकल ट्रायल के शानदार नतीजे आए हैं। अमेरिकी सरकार जल्द इसके टीके तैयार करने की मंजूरी दे सकती है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेशन के अनुसार अमेरिकी सांइटिस्टों ने क्लोरोक्वीन और हाड्रोक्सिक्लोरोक्वीन के जोड़ से एक टीका तैयार किया है। अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने इस टीके के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दे दी है। पिछले एक महीने से इस टीके के ट्रायल चीन, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और अमेरिका में सफल रहा है। जिन मरीजों का इलाज इस टीके से किया गया है उनमें काफी प्रभावी नतीजे मिले हैं। अमेरिकी वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना वायरस को खत्म करने में इस नए टीके ने सफलता हासिल की है। हालांकि किसी भी टीके को मंजूरी देने में काफी लंबा समय लगाता है लेकिन वैश्विक चुनौती और हालात देखते हुए अगले कुछ दिनों में इसे इलाज के लिए हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। वैज्ञानिकों का कहना है कि सार्स को खत्म करने में इस दवा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस बार इस टीके में कोरोना वायरस के जेनेटिकल कोड के हिसाब से बदलाव किए गए हैं। कोरोना वायरस से लडऩे में इस टीके के नतीजे काफी आशाजनक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अगर किसी टीके को अमेरिका से मंजूरी मिल जाती है तो हम बिना देरी किए तुरंत भारत में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अमूमन भारत में किसी नई दवा को इलाज में लाने से पहले लंबे प्रोसेस से गुजरना होता है। सामान्य प्रोसेस में मंजूरी मिलने में 2-3 महीने भी लग जाते हैं लेकिन कोरोना वायरस के टीके को बिना देरी मंजूरी मिलेगी।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 19 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक