कोरोना वैक्सीन बनाने के प्रयास में फार्मासिस्ट की मौत

चेन्नई। कोरोना की वैक्सीन तैयार करने की कोशिश में जान गंवा देने का मामला सामने आया है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए और खून में प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए वैक्सीन तैयार करने के चक्कर में सोडियम नाइट्रेट का सेवन करने से एक 47 वर्षीय फार्मासिस्ट की मौत हो गई। तेन्यामपेट में एक डॉक्टर के घर हुई इस घटना की पुलिस जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि क्या डॉक्टर भी इस वैक्सीन को बनाने में भागीदार था। पुलिस के अनुसार पेरन्गुड़ी मूल का शिवनेसन उत्तराखंड में एक निजी बॉयोटेक लैब में प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर काम करता था। फिलहाल वो उसी लैब की भूपति नगर ब्रांच में काम कर रहा था। उसने फार्मेसी में स्नातक किया है। पिछले कुछ दिनों से वह कोरोना के लिए वैक्सीन विकसित करने की कोशिश में था। वह अपनी दवा लेकर डॉक्टर राजकुमार के घर आया। डाक्टर ने थोड़ी ही दवा का सेवन किया था लेकिन शिवनेसन ने ज्यादा दवा पी ली और अचेत हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। माना जा रहा है कि मृतक ने सोडियम नाइट्रेट का सेवन किया है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी