कोरोना संक्रमित महिला डॉक्टर चला रही थी ओपीडी, डिलिवरी भी करवाई

हिसार। हरियाणा में निजी अस्पतालो की लापरवाही सामने आ रही है। बतादें कि हरियाणा के हिसार जिले के सेक्टर 16-17 स्थित श्रीराम दादी मांगलीवाला मल्टी स्पेशलियटी चैरिटेबल अस्पताल में यह बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि शहर में एक बार फिर निजी अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोरोना नियमों की अवहेलना करने का मामला सामने आया है।

मामले के अनुसार कोरोना संक्रमित मिलने के बाद भी महिला एवं प्रसूति रोग विशेष अस्पताल में ओपीडी चला रही थी। यही नहीं संक्रमित महिला डॉक्टर ने एक महिला की डिलिवरी तक करवा दी। सूचना मिलने के बाद नागरिक अस्पताल से जांच के लिए टीम भेजी गई और अस्पताल का रिकॉर्ड खंगाला। जानकारी के अनुुसार महिला चिकित्सक डॉ. नेहा गुप्ता की रिपोर्ट 21 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद महिला डॉक्टर को होम आइसोलेट किया गया था, जो नियमानुसार 17 दिन का पीरियड होता है।

इसके विपरीत अस्पताल रिकॉर्ड के अनुसार महिला डॉक्टर ने 23, 25, 27 व 30 नवंबर को अस्पताल में ओपीडी में सेवा दी है। इसके बाद अब मंगलवार को मंगाली आकलन निवासी गर्भवती की डिलिवरी करवाई। विभाग द्वारा संक्रमित महिला डॉक्टर के संपर्क में आए मरीजों सहित अन्य लोगों की हिस्ट्री जुटाना शुरू कर दिया है। तो वहीं  नोडल अधिकारी डॉ. रमेश पूनिया ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की और जच्चा-बच्चा के परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने बताया कि वह डिलिवरी के लिए अस्पताल आए थे और महिला डॉक्टर ने ही उनकी डिलिवरी करवाई है। परिजनों ने यह भी बताया है कि महिला डॉक्टर ने उस समय न तो पीपीई किट पहनी हुई थी और न ही इस बारे में उन्हें कोई जानकारी दी।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी