अमेरिका में फाइजर की वैक्सीन की डिलीवरी शुरू

नई दिल्ली। अमेरिका में कोरोना वैक्सीन का इंतजार अब खत्म हो गया है। यहां फाइजर कंपनी द्वारा तैयार की गई वैक्सीन की सप्लाई चार्टर फ्लाइट द्वारा शुरू कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट से वैक्सीन का भेजा जाना सप्लाई चैन का अहम हिस्सा होगा। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अमेरिका में दिसंबर के अंत तक वैक्सीनेशन का काम शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग ने फाइजर कंपनी की वैक्सीन को मंजूरी नहीं दी है कि उम्मीद है कि दिसंबर के अंत तक कंपनी के अनुमति मिल जाएगी।

फाइजर कंपनी की योजना है कि वैक्सीन की स्टोरेज संबंधी समस्या के निराकरण के लिए इसकी सप्लाई वैक्सीनेशन सेंटर के बिल्कुल करीब तक फ्लाइट से सप्लाई की जाए ताकि जल्द से जल्द पहुंचाई जा सके और तापमान संतुलन की ज्यादा समस्या न हो। कंपनी के मुताबिक वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर से वैक्सीनेशन सेंटर तक पंहुचाने में तीन दिन का समय लग सकता है। गौरतलब है कि आमतौर पर फ्लाइट में बड़े स्तर पर बर्फ रखने की मंजूरी नहीं होती है, लेकिन फाइजर की वैक्सीन की डिलिवरी के लिए फ्लाइट में अतिरिक्त बर्फ रखने की भी मंजूरी दी गई है।

इससे वैक्सीन को -70 डिग्री सेल्सियस पर रखने की सुविधा रहेगी। वैक्सीन की सप्लाई के लिए फाइजर ने सूटकेस के आकार के बॉक्स तैयार किए है, जिसमें बर्फ के साथ वैक्सीन रखी गई है। गौरतलब है कि अमेरिकी कंपनी फाइजर द्वारा तैयार की गई कोरोना वैक्सीन को बीते दिनों 95 फीसदी प्रभावी बताया गया था। तीसरे चरण के परीक्षणों में भी यह असरकारक परिणाम दे रही थी। हालांकि फाइजर की वैक्सीन के साथ एक समस्या यह है कि इसे माइनस 70 डिग्री तापमान पर स्टोर करके रखना पड़ता है। इसलिए अमेरिका में चार्टर फ्लाइट से इसके सप्लाई शुरू की गई है, जिसमें बड़े-बड़े कोल्ड स्टोरेज बैग में वैक्सीन को रखा गया है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट