कोरोना से नर्स, डॉक्टर या पैरामेडिकल स्टाफ की मौत पर मिलेंगे एक करोड़

नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ जंग में हर स्तर से लड़ाई लड़ी जा रही है। इसी कड़ी में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के खिलाफ जंग में जुटे नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, डॉक्टर के लिए बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि इस जंग में अगर किसी की जान जाती है तो उसके परिवार को एक करोड़ रुपये सहायता राशि के तौर पर दिया जाएगा। केजरीवाल ने इस ऐलान में सरकारी और प्राइवेट दोनों की सेक्टर के स्टाफ को शामिल किया है। बता दें कि कोरोना के खिलाफ अभी जिस तरह से महौल बना हुआ है जब किसी तरह की वैक्सीन ईजाद नहीं हुई है तब यह ऐलान किसी मोरल बूस्टर से कम नहीं है। हालांकि डॉक्टर और नर्स बिना रोक-टोक के इस दौरान अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आए दिन हम ऐसी खबरों से रूबरू हो रहे हैं कि मरीजों के इलाज के दौरान डॉक्टर नर्स या अन्य लोग संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार के द्वारा उठाया गया यह कदम मेडिकल सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए राहत से कम नहीं। इधर, उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ट्वीट कर बताया कि हमने मेडिकल सेक्टर और इसकी तैयारियों की समीक्षा की। इसमें कई बिंदुओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 16 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस