48 घंटों में 1661 कोरोना पीडि़तों की मौत स्पेन में

मैड्रिड। कोरोना वायरस की वजह से स्पेन में बीते 48 घंटों में 1661 लोगों की मौत से यहां लोगों में मौत का खौफ साफतौर पर देखा जाने लगा है। स्पेन में 30 मार्च को जहां 913 लोगों की जान गई थी वहीं 31 मार्च को इनकी संख्या 748 थी। स्पेन में इस वक्त हर मृतकों के ताबूत देखे जा सकते हैं। हर चर्च में कई ताबूतों को अंतिम रस्म अदायगी के लिए रखा जा रहा है। आलम ये है कि यहां पर इनको रखने की जगह भी कम पड़ रही है। इसकी वजह से सरकार और प्रशासन कुछ इमारतों और हॉल को मुर्दाघर के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। स्पेन की स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया गया है कि यहां पर ताबूतों को रखने के लिए राजधानी मैड्रिड की डगनट बिल्डिंग और आइस स्केटिंग हॉल को भी मॉरच्यूरी में बदल दिया है।
यहां पर लोगों की समस्या सिर्फ तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को लेकर तक ही सीमित नहीं है बल्कि लोग अपनों को अंतिम विदाई देने भी नहीं जा पा रहे हैं। स्पेन में बढ़ रही मौतों के आंकड़े के बीच एक खबर ये भी है कि स्पेन ने चीन से हजारों की तादाद में आए सेफ्टी इक्यूपमेंट्स को खराब क्वालिटी की वजह से लेने से इनकार कर दिया है। जिन चीजों को स्पेन की सरकार ने खराब क्वालिटी की वजह से लेने से इनकार किया है उनमें टेस्टिंग किट भी शामिल हैं। स्पेन सरकार के मुताबिक इन किट के इस्तेमाल का कोई फायदा नहीं हुआ है। ये किट मरीज में इस वायरस की पुष्टि करने में विफल रही है।
यहां बता दें कि चीन के इक्यूपमेंट को खारिज करने वाले देशों में केवल स्पेन ही शामिल नहीं है बल्कि डच सरकार और तुर्की की सरकार भी ऐसा ही कदम उठा चुकी है। तुर्की सरकार के मुताबिक चीन से आई कई टेस्टिंग किट सही नहीं निकली है। खराब किट भेजने की वजह से कहीं न कहीं चीन की किरकिरी भी हो रही है। गौरतलब है कि चीन में जिस तेजी से इसके मामले सामने आए थे उस पर उसने अब लगभग काबू पा लिया है। लेकिन दूसरे देशों में इससे मौत और मरीजों का आंकड़ा लगातारा बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि ज्यादातर देशों ने इसके बचाव और जांच से जुड़ी जरूरी चीजों को चीन से मंगवाया है। स्पेन में अब तक कोरोना वायरस के 95923 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं इसकी वजह से मारे गए लोगों की संख्या 8464 तक जा पहुंची है। हालांकि 19259 मरीज सही भी हुए हैं। यहां पर कुल मामलों के करीब 8 फीसद मामले बेहद गंभीर हालत में हैं।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 13 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 13 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती