कोरोना से बचाएगा चांदी का मास्क, कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग 

कोटा (राजस्थान)। कोरोना संक्रमण से बचाव में कारगर माने जा रहे मास्क का कारोबार आजकल परवान पर है। बाजार में तरह-तरह के मास्क देखे जा सकते हैं। सर्जिकल मास्क के साथ-साथ कपड़े के रियूजेबल और डिजाइनर मास्क की भी खूब धूम है। अब डिजाइनर और फैशनेबल मास्क से आगे सिल्वर ज्वैलरी मास्क भी बाजार में आ गए हैं। कोटा शहर में चांदी के आभूषणों का काम करने वाले एक कारोबारी ने अपने कारीगरों से चांदी के ये मास्क तैयार करवाए हैं। कारोबारी ऋषभ जैन के अनुसार चांदी के इस मास्क में उन्होंने एन-95 मास्क की तरह ही एक रेस्पिरेटर फिल्टर भी लगाया है। इससे मास्क लगाने वाले को सांस लेने में आसानी रहती है। आने वाले वेडिंग सीजन को लेकर वो खासे उत्साहित है। उन्हें अभी से कुछ व्यापारियों ऑर्डर भी मिलने लगे हैं। ज्वैलर की मानें तो इस मास्क पर वो कुछ ज्यादा मुनाफा नहीं रख रहे हैं। चांदी के वजन और उसकी कारीगरी के बाद एक मास्क की कीमत उन्होंने 5000 रुपए रखी है। मास्क का वजन कुल 85 ग्राम है। इसे पहनने में लोगों को कोई असुविधा नहीं होती है, यह काफी कम्फर्टेबल है। इसके साथ ही जब कोरोना खत्म हो जाएगा, तब इसे वापस बेचा भी जा सकेगा।
हालांकि प्रोटेक्शन को लेकर चांदी के इस मास्क पर एक्सपर्ट का दावा कुछ अलग है। कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर चंद्रशेखर सुशील का कहना है कि चांदी के मास्क की उपयोगिता की पुष्टि टेस्टिंग के बाद ही पता चल सकेगी। बिना जांच के ऐसे मास्क को सिर्फ फैशन के तौर पर पहना जा सकता है। लेकिन N-95 मास्क प्रामाणित मास्क है।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 19 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 9 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 13 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची