कोरोना से हुए दिल के जख्मों की बनी दवा, रोगियों पर चल रहा है ट्रायल

वाशिंगटन। कोरोना वायरस आने के बाद लोगों को काफी सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि कोरोना से उबरने के बाद भी लोग कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं। इसमें संक्रमण के कारण दिल को भी नुकसान होने के मामले सामने आए हैं। ऐसे में आस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं के अध्ययन के आधार पर ऐसी दवा बनाई गई है, जो कोरोना के कारण दिल को होने वाले नुकसान से बचा सकती है या उसके कारण दिल को हुए जख्म को भर सकती है।

बताया गया है कि कोरोना के मामले में प्रतिरक्षण तंत्र (इम्यून सिस्टम) संक्रमण के प्रति कुछ ज्यादा ही प्रतिक्रिया करता है, जिससे रक्त प्रवाह में साइटोकाइंस नामक जलन पैदा करने वाले मॉलिक्यूल का स्राव होता है। यह साइटोकाइंस स्ट्रॉम दिल समेत कई अंगों को नुकसान पहुंचाता है। कनाडाई कंपनी रेसवरलॉजिक्स ने आस्ट्रेलियाई क्यूआइएमआर बर्घोफर रिसर्च इंस्टीट्यूट के उक्त शोध के आधार पर एपाबिटालोन नामक एक दवा तैयार की है, जिसका कोरोना रोगियों पर ट्राइल चल रहा है।

क्यूआइएमआर बर्घोफर कॉर्डियक बायोइंजीनियरिंग रिसर्च ग्रुप के एसोसिएट प्रोफेसर जेम्स हडसन ने बताया कि उनकी टीम ने प्रयोगशाला में बनाए गए मानव हृदय के छोटे-छोटे हिस्सों के हजारों मिनिएचर पर प्रयोग कर यह जानने की कोशिश की कि कोरोना संक्रमण के कारण किस प्रकार से दिल को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने बताया, ‘हमने कोरोना रोगियों के रक्त से बायोइंजीनियरिंग के जरिये हृदय के ऊतकों (टिश्यू) को अलग करने पर पाया कि उन ऊतकों ने संक्रमित नहीं होने की स्थिति में भी काम करना बंद कर दिया।’

रेसवरलॉजिक्स के प्रेसिडेंट और सीईओ डोनॉल्ड मैक कैफ्री ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा है कि क्यूआइएमआर टीम के साथ काम करना बहुत ही अच्छा है। हमें इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि हमने इस साझेदारी से कोरोना रिसर्च प्रोग्राम के तहत एक अतुल्य परिणाम हासिल किया है।

 

Related Posts

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

पालनपुर, राजकोट (गुजरात)। कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी गई है। बनासकांठा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने यह सफलता पाई। टीम ने पालनपुर-अंबाजी हाईवे पर एक ईको कार…

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

सहारनपुर (यूपी)। नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सहारनपुर में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने मौके से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 9 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 11 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 12 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 21 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली